Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम ने दी विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाई, कहा- दुनिया भारत की ओर देख रही

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
सीएम ने दी विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाई, कहा- दुनिया  भारत की ओर देख रही
सीएम ने दी भगवान विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व से भारत आज नई ऊर्जा, सामर्थ्य और शक्ति के साथ विश्व पटल पर खड़ा है। जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया गया है। 

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेरी ओर से समस्त देश और प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने अपनी सृजनशीलता और कौशल से सृष्टि के निर्माण को सुंदर स्वरूप प्रदान किया और यह दिन सभी के लिए विशेष है।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन! दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, 21 सितंबर को कोर्ट में होगी पेशी

पीएम मोदी के जन्मदिन को बताया विशेष

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर का दिन इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज भारत जिस सामर्थ्य और गौरव के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।

Breaking News

भारत की प्रतिभा को विश्व पटल पर मिली पहचान

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपनी साढ़े बारह वर्षों की यात्रा में नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रतिभा, सामर्थ्य और शक्ति को हर क्षेत्र में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है। आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद और विश्वास से देख रही है। उन्होंने भगवान महाकाल और भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें: हॉकी जूनियर एशिया कप में छत्तीसगढ़ की बेटियों का रहा जलवा, गीता-मधु ने 4-4 गोल दागकर मचाया धमाल

हर घर में दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश और प्रदेश के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया गया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts