PlayBreaking News

मोहन आज संभालेंगे मध्य प्रदेश की कमान, मोदी-शाह की मौजूदगी में शपथ समारोह

दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ, महाकाल मंदिर के पुजारी करेंगे स्वस्तिवाचन
Follow on Google News
मोहन आज संभालेंगे मध्य प्रदेश की कमान, मोदी-शाह की मौजूदगी में शपथ समारोह

भोपाल। मध्य प्रदेश के मनोनीत सीएम डॉ. मोहन यादव के बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के सीएम भी भोपाल आ रहे हैं। शपथ के दौरान महाकाल मंदिर के पुजारियों का दल स्वस्तिवाचन मंत्र करेगा। मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम बुधवार को दोपहर 12:00 बजे राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। यहां हेलिपेड भी बनाया गया है। विशाल डोम में दो हजार लोगों और मंच पर धर्मगुरुओं के बैठाया जाएगा। 3,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डॉ. यादव, कार्यकारी सीएम शिवराज सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।

जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया : डॉ. यादव

डॉ. यादव ने कहा कि मैं भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता हूं। मैंने इस जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। जनता की सेवा और प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

कुछ मंत्री भी ले सकते हैं शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में ऐन वक्त पर कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। लेकिन, इस बारे में सत्तासं गठन के नेता कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने सीएम और दो डिप्टी सीएम के शपथ की जानकारी दी है।

पीएम एक घंटे रुकेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे रायपुर रवाना हो जाएंगे। वे कुल एक घंटे ही यहां रुकेंगे।

ये वीवीआईपी आएंगे

  • योगी आदित्यनाथ , सीएम यूपी
  • भूपेंद्र पटेल, सीएम गुजरात
  • एन बीरेन सिंह , सीएम मणिपुर
  • नीफ्यू रीयो, सीएम नागालैंड
  • वाय पट्टन , डेप्युटी सीएम नागालैंड
  • कोनार्ड संगमा, सीएम मेघालय
  • एकनाथ शिंदे, सीएम महाराष्ट्र
  • डी. फडणवीस, डिप्टी सीएम महाराष्ट्र
  • अजीत पवार, डिप्टी सीएम महाराष्ट्र
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts