US Iran War :ईरान युद्ध में मारे गए 4 अमेरिकी जवानों की पहचान जारी, पेंटागन ने शेयर की तस्वीर

ईरान युद्ध के बीच कुवैत के पोर्ट शुआइबा में ईरानी ड्रोन हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। पेंटागन ने 4 सैनिकों की पहचान और तस्वीरें जारी की हैं। वहीं ट्रंप ने कहा कि जंग खत्म होने से पहले और भी मौतें हो सकती हैं।
ईरान युद्ध में मारे गए 4 अमेरिकी जवानों की पहचान जारी, पेंटागन ने शेयर की तस्वीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने ईरान के साथ जारी युद्ध में मारे गए चार अमेरिकी सैनिकों की पहचान सार्वजनिक कर दी है। साथ ही उनकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं। ये सैनिक कुवैत के पोर्ट शुआइबा में स्थित एक कमांड सेंटर पर हुए ईरानी ड्रोन हमले में मारे गए थे। इस हमले में कुल छह अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी, हालांकि अभी दो सैनिकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    103वीं सस्टेनमेंट कमांड यूनिट में थे तैनात

    पेंटागन के अनुसार सभी चारों सैनिक आयोवा राज्य के निवासी थे और आर्मी रिजर्व की 103वीं सस्टेनमेंट कमांड यूनिट में तैनात थे। यह यूनिट सेना को जरूरी सप्लाई जैसे भोजन, पानी, ईंधन, गोला-बारूद और परिवहन उपलब्ध कराती है।

    मारे गए सैनिकों में शामिल हैं-

    • कैप्टन कोडी खोर्क (35 वर्ष)
    • सार्जेंट फर्स्ट क्लास नोआ टिटजेंस (42 वर्ष)
    • सार्जेंट फर्स्ट क्लास निकोल अमोर (39 वर्ष)
    • सार्जेंट डेक्लान कोडी (20 वर्ष)

    ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा : अगर हमने हमला न किया होता तो वह पहले अटैक कर देते, स्पेन से व्यापारिक रिश्ते करेंगे खत्म

    ट्रंप बोले- युद्ध में और भी मौतें हो सकती हैं

    आर्मी सेक्रेटरी डेनियल ड्रिस्कॉल ने सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन बहादुर जवानों की कुर्बानी को देश हमेशा याद रखेगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुख की बात है कि युद्ध खत्म होने से पहले और भी जानें जा सकती हैं।

    ईरान का आरोप- अमेरिका भड़का रहा है संघर्ष

    इस घटना पर ईरान की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। ईरान के सुप्रीम लीडर के विशेष प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने आरोप लगाया कि अमेरिका जानबूझकर वैश्विक तनाव बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भारत, चीन और रूस जैसी उभरती ताकतों को रोकना है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts