People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    हाइवे पर प्राइवेट लोग वसूल रहे पैसा, विरोध पर ड्राइवरों को धमकी
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    मीसाबंदियों को मिला सम्मान : लोकतंत्र सेनानियों को फ्री इलाज, एंबुलेंस और योजनाओं में प्राथमिकता, CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा

    Publish Date: 26 Jun 2025, 3:08 PM (IST)Updated On: 4 Jul 2025, 10:11 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News

    भोपाल में आयोजित मीसाबंदियों सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के सेनानियों को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा, जिससे उन्हें नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। गंभीर बीमारी या इलाज के लिए बड़े शहर जाने पर एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार योजनाओं में पात्रता मिलने पर प्राथमिकता भी दी जाएगी।

    थावरचंद गहलोत और कप्तान सिंह सोलंकी को ताम्रपत्र

    कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रदेशभर से आए अन्य लोकतंत्र सेनानियों को उनके जिलों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा ताम्रपत्र सौंपे जाएंगे।

    कांग्रेस पर सीएम का तीखा हमला

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के हत्यारे अगर संविधान बचाने की बात करें, तो यह कैसे सहा जाए? जिन्होंने डॉ. अंबेडकर के साथ अन्याय किया, वही आज उनके नाम की दुहाई देते हैं। सीएम ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि आज पूरा देश उन्हें देख रहा है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी ने विपक्ष में रहते हुए आदर्श स्थापित किए थे।

    लोकतंत्र की रक्षा में दी कीमत को देश नहीं भूलेगा

    सीएम मोहन यादव ने आपातकाल के दौरान सेनानियों की भूमिका को याद करते हुए कहा कि 1947 में देश भले आजाद हुआ, लेकिन असली लोकतंत्र की लड़ाई आप लोगों ने 1975 में लड़ी।

    थावरचंद गहलोत ने की मप्र सरकार की सराहना

    राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को सबसे अधिक सुविधाएं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि 12 राज्यों ने सम्मान निधि देना शुरू किया है। उन्होंने याद दिलाया कि आपातकाल के समय 46 अध्यादेशों से जनता के अधिकार छीने गए थे। अब यह जिम्मेदारी है कि भावी पीढ़ी को इन तथ्यों की जानकारी दी जाए।

    ग्लोबल वार्मिंग और अर्थव्यवस्था पर भी बोले गहलोत

    गहलोत ने सभी लोकतंत्र सेनानियों से ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे पर जनजागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर है, इसे तीसरे स्थान तक लाने के लिए आपका सहयोग जरूरी है।

    ‘लोकतंत्र का करिश्मा है कि जेल जाने…’

    पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि मीसाबंदियों की तपस्या का ही परिणाम है कि आज लोकतंत्र मजबूत है। यह लोकतंत्र की ताकत है कि जिन्हें कभी जेल भेजा गया, वे आज राज्यपाल बन चुके हैं। उन्होंने इमरजेंसी के समय कांग्रेस नेताओं द्वारा चुप्पी साधने की आलोचना की और कहा कि यदि तब सवाल उठाए गए होते, तो देश को यह काला अध्याय नहीं देखना पड़ता।

    सम्मान निधि की शुरुआत और विस्तार

    कैलाश सोनी ने बताया कि मध्य प्रदेश में 2008 से मीसाबंदियों को सम्मान निधि दी जा रही है। अब तक यह सुविधा देश के 12 राज्यों तक पहुंच चुकी है।

    700 मीसाबंदी परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति

    इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से 700 मीसाबंदी परिवार शामिल हुए। तपन भौमिक, अध्यक्ष – लोकतंत्र सेनानी संघ ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से यह आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, तुलसी सिलावट, अजय बिश्नोई सहित कई विधायक भी उपस्थित रहे।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Bhopal

    CM Mohan Yadav

    MISA Prisoners

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    हाइवे पर प्राइवेट लोग वसूल रहे पैसा, विरोध पर ड्राइवरों को धमकी

    ग्वालियर RTO पर अवैध वसूली का आरोप:हाइवे पर प्राइवेट लोग वसूल रहे पैसा, विरोध पर ड्राइवरों को धमकी

    उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने 22 सौ करोड़ का प्लान, 3062 हेक्टेयर का मेला क्षेत्र होगा

    MP News :उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने 22 सौ करोड़ का प्लान, 3062 हेक्टेयर का मेला क्षेत्र होगा

    मप्र ने तीन माह में खो दिए 20 बाघ, देश में 46 की मौत

    टाइगर स्टेट पर संकट :मप्र ने तीन माह में खो दिए 20 बाघ, देश में 46 की मौत

    तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    US- Iran War :तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

    UPCOMING RESULT:CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

    दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

    न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला :दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

    फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

    MP Board Result 2026:फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

    भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    मेहनत रंग लाई :भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

    Bhojshala Case :हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

    दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    स्पेशल कोर्ट का फैसला : दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....