Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नाबालिग हिंदू लड़की के संग रह कर मुस्लिम युवक ने करवा दिया दो बार अबॉर्शन :- नवजात को भी मार डाला

नाबालिग हिंदू लड़की के संग रह कर मुस्लिम युवक ने करवा दिया  दो बार अबॉर्शन :- नवजात को भी मार डाला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर शहर में झंझोर  देने वाली घटना सामने आई है। महाराष्ट्र का एक मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू के साथ रह रहा था। उसने दो बार लड़की का अबॉर्शन भी कराया। एक बार प्री मेच्योर बच्चा जन्म लेने के बाद उसे मार डाला। वह दो साल से उसका शोषण कर रहा था। उसके मोबाइल में अन्य लड़कियों से भी चैटिंग मिली है। इंदौर के हीरा नगर में रहने वाले एक युवक और युवती को संदिग्ध हालत में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने दबिश देकर पकड़ा। करणी सेना को पता चला कि एक मकान में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ एक मुस्लिम लड़का रह रहा है। राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता जब मकान पर पहुंचे तो उन्हें कई चौंकाने वाली जानकारी मिली। दोनों को पकड़ने के बाद उन्हें हीरा नगर पुलिस को सौंप दिया गया।पुलिस ने जब लड़के की जानकारी निकाली तो वह महाराष्ट्र में चोरी के तीन मामलों में फरारी निकला। हीरानगर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया है। महाराष्ट्र पुलिस उसे लेने इंदौर आ रही है। करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत को सूचना मिली थी कि हीरानगर इलाके में मोहम्मद सरफरोश पुत्र मोहम्मद समीर निवासी बीएमटी चौक चंद्रपुर महाराष्ट्र रह रहा है। उसके साथ एक हिंदू लड़की भी है।

    जब करणी सेना के लोग वहां पहुंचे तो सरफरोश ने बताया कि वह 20 दिन पहले युवती को लेकर इंदौर आ गया था। युवती का परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो गुजरात में मजदूरी करने आया था। यहीं पर फरारी के दौरान मोहम्मद सरफरोश ने उसे जाल में फंसाया और लेकर इंदौर आ गया। सरफरोश के मोबाइल में अन्य लड़कियों से भी चैटिंग मिली है।

    राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी मान सिंह राजावत ने बताया कि उन्हें गुरुवार को सूचना मिली कि हीरानगर थाने के सामने एक मकान में एक हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम लड़का रह रहा है। जब हम लोग वहां पहुंचे तो वहां पर मुस्लिम लड़के के साथ हिंदू लड़की मिली। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। जब लड़के से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम मोहम्मद सरफरोश है और वह बीएमटी चौक चंद्रपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है।

    लड़की के परिवार वाले उत्तर प्रदेश के बांद्रा के रहने वाले हैं। वे मजदूरी के लिए गुजरात में रह रहे थे। मोहम्मद सरफरोश भी पास के मकान में रहता था। वहीं से लड़की को अपने जाल में फंसाकर मध्य प्रदेश ले कर आ गया। लड़की नाबालिग है। मुस्लिम लड़के के मोबाइल में लड़की के अश्लील वीडियो, फोटो और चैटिंग मिली। फोटो में एक नवजात की फोटो भी मिली। उसके बारे में जब पूछा तो बताया कि लड़की प्रेग्नेंट हो गई थी। उसकी जब डिलीवरी हुई तो लड़का पैदा हुआ था, जिसे उसने मार कर फेंक दिया। उसने यह भी बताया कि लड़की का दो बार अबॉर्शन कराया है।

    सरफरोश पर महाराष्ट्र में 10 मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, लूट चोरी आदि के केस हैं। वह नाबालिग बच्ची का करीब 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। वह एमडी का नशा करता है और लड़की को भी नशा करवाता है। उसके ऊपर पहले भी रेप के मामले दर्ज हैं। लड़की के परिवार वाले इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। हीरानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    थाना इंचार्ज सुशील पटेल के मुताबिक सरफरोश के महाराष्ट्र के चंद्रपुर के रामपुरा में तीन चोरी के अपराध में फरार होने की बात सामने आई है। एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसके अन्य अपराधों की जानकारी निकाली जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts