बैकफुट पर मंत्री इंदर सिंह परमार : राजा राममोहन राय पर दिए बयान पर माफी मांगी, TMC बोली यही भाजपा का असली चेहरा 

महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहने वाले मप्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अब बैकफुट पर हैं। खबर है कि पार्टी द्वारा बयान पर आपत्ति लेने पर परमार ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। उधर, परमार के बयान पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आपत्ति जताई है। 
Follow on Google News
 राजा राममोहन राय पर दिए बयान पर माफी मांगी, TMC बोली यही भाजपा का असली चेहरा 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, राजा रामामोहन राय पर दिए  अपने बयान को लेकर चौतरफा घिर गए हैं। खबर है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके इस बयान से नाराज हैं। उधर, तृणमूल कांग्रेस ने इस बयान को बंगाल का अपमान बताते हुए इसे भाजपा का असली चेहरा बताया है। हालांकि मंत्री परमार ने अपने बयान पर माफी मांग ली। उन्होंने रविवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने गलत शब्द कहे। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान को लेकर दुखी हैं और माफी मांगते हैं।  

    मेरे मुंह से गलत निकल गया

    उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मैं आगर के सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद था, जहां उनके जीवन की चर्चा करते हुए अंग्रेजों के षड्यंत्र पर बात कर रहा था। उस समय गलती से समाज सुधारक राजा राममोहन राय के बारे में मेरे मुंह से कुछ गलत निकल गया, जिसके लिए दुख है. इसका मैं प्रायश्चित करता हूं। राजा राममोहन राय का व्यक्तिगत रूप से मैं सम्मान करता हूं।

    Twitter Post

    TMC ने कहा बंगाल के गौरव का अपमान किया

    TMC ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बंगाल में कोई प्रभाव डालने में बुरी तरह असफल भाजपा ने अब बंगाल और हमारी सभ्यता को आकार देने वाले महान प्रतीकों को बदनाम करते हुए अपनी सबसे गंदी रणनीति का सहारा लिया है। रवीन्द्रनाथ टैगोर से लेकर स्वामी विवेकानन्द और ईश्वर चन्द्र विद्यासागर तक कोई भी दिग्गज भाजपा के लगातार अपमान से बच नहीं पाया है। और अब, मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने अज्ञानता और अहंकार का एक चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। इंदर सिंह परमार राजा राम मोहन राय को ब्रिटिश एजेंट और नकली सुधारक कहते हैं। यह भाजपा का असली चेहरा है, एक ऐसी पार्टी जो संस्कृति, बुद्धि या सामाजिक सुधार का सम्मान नहीं कर सकती क्योंकि यह केवल नफरत, झूठ और विकृति पर पनपती है। लेकिन बंगाल देख रहा है। बंगाल इस बंगाल विरोधी, संस्कृति विरोधी ब्रिगेड को दंडित करेगा।

    Twitter Post

    परमार ने यह कहा था

    इंदर सिंह परमार ने आगर मालवा में 15 नवंबर को हुए कार्यक्रम में कहा था कि पश्चिम बंगाल में अंग्रेजी शिक्षा के माध्यम से लोगों की आस्था बदलने का औपनिवेशिक अभियान चल रहा था। अंग्रेजों ने देश के कई लोगों को समाज सुधारक बनाकर पेश किया, जिनमें राजा राममोहन राय भी शामिल थे। वह अंग्रेजों के दलाल के रूप में कार्यरत रहे थ। धर्मांतरण की जो प्रक्रिया उन्होंने बढ़ाई, उसे बिरसा मुंडा ने रोकने का कार्य किया और समाज को बचाया।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts