Naresh Bhagoria
15 Jan 2026
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कंपनी ने भारत में एशिया का अब तक का अपना सबसे बड़ा निवेश करने का ऐलान किया। माइक्रोसॉफ्ट देश में 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने भारत में एआई इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बड़ी घोषणा की है। नडेला ने बताया कि कंपनी 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने जा रही है, जो एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा।
उनके अनुसार, यह निवेश एआई से जुड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, नई तकनीकी क्षमताओं और स्किल बिल्डिंग को तेजी देगा, जिससे भारत के AI-first भविष्य के लक्ष्य को मजबूत आधार मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के बड़े निवेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एआई के मामले में दुनिया भारत को लेकर बेहद आशावादी है। उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला के साथ उनकी बेहद उपयोगी और सार्थक चर्चा हुई।
आगे वे बोले “यह देखकर खुशी है कि भारत वह केंद्र बन रहा है, जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा निवेश करने जा रहा है। भारत के युवा इस अवसर का उपयोग कर नई इनोवेशन को आगे बढ़ाएँगे और बेहतर दुनिया बनाने के लिए एआई की शक्ति का लाभ उठाएँगे।”