Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महू :स्कूल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, एक ही दुकान से किताब- कॉपी खरीदने का दबाव बनाया, कलेक्टर से की थी शिकायत

कलेक्टर ने साफ किया है की ऐसी शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही जांच भी की जाएगी और उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा उम्मीद है की आने वाले दिनों में और भी कई बड़े स्कूलों पर प्रशासन के द्वारा एक्शन लिया जाएगा
स्कूल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, एक ही दुकान से किताब- कॉपी खरीदने का दबाव बनाया, कलेक्टर से की थी शिकायत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महू। मध्यप्रदेश में नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है ऐसे में प्रशासन के द्वारा आदेश जारी किया जा चूका है की स्कूल के द्वारा किसी भी छात्रों को किताब,कॉपी या फिर यूनिफार्म एक ही दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा,लेकिन इस आदेश के बाद भी कई स्कूल संचालक अपनी मनमानी कर रहे है और छात्रों पर दबाव बना रहे हैं।

    ऐसा ही एक मामला इंदौर के समीप महू में सामने आया है यहां फरियादी योगेश के द्वारा शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया गया की श्री साईं एकेडमी के द्वारा उसे विद्याश्री स्टेशनरी से ही किताब और कॉपी खरीदने की हिदायत दी है साथ ही स्टेशनरी संचालक के द्वारा मनमाने दामों पर किताबें बेचे जाने का भी आरोप लगाया है।इस शिकायत को कलेक्टर शिवम वर्मा ने बेहद गंभीरता से लेते हुए स्कूल संचालक और दुकान संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है।

    यह भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क से फिर खुशखबरी : मादा चीता गामिनी ने 4 शावकों को दिया जन्म, CM मोहन यादव ने दी बधाई

    कलेक्टर ने साफ किया है की ऐसी शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही जांच भी की जाएगी और उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा उम्मीद है की आने वाले दिनों में और भी कई बड़े स्कूलों पर प्रशासन के द्वारा एक्शन लिया जाएगा

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts