अंतर्राष्ट्रीय

मैक्सिको : हथियारबंद बदमाशों ने जेल पर किया हमला, 14 की मौत; 24 कैदी फरार

मैक्सिको। मैक्सिको के सीमावर्ती शहर जुआरेज की एक जेल में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी शामिल हैं। जबकि, 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से जेल में अफरा-तफरी का माहौल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दर्जनों कैदी फरार

हादसे के बाद जेल में मची भगदड़ का फायदा उठाकर करीब 24 कैदी फरार हो गए हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला किसने करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- मैक्सिको के सिटी हॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मेयर समेत 18 लोगों की मौत

सिटी हॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग

मैक्सिको के मैक्सिकन सिटी हॉल में 6 अक्टूबर 2022 को गोलीबारी की घटना सामने आई थी। बंदूकधारियों ने मेयर कोनार्डो मेंडोजा समेत 18 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें सिटी हॉल की दीवारों पर गोलियों के कई निशान नजर आ रहे हैं। वहीं, हॉल की खिड़कियों के कांच भी टूटे हुए मिले।

ये भी पढ़ें- मैक्सिको में गोलीबारी, पुलिस और आम नागरिकों के बीच मुठभेड़; 4 पुलिसकर्मियों समेत 13 लोगों की मौत

पुलिस और आम नागरिकों के बीच मुठभेड़

मैक्सिको के जलिस्को राज्य के एल साल्टो शहर में 24 जून 2022 को पुलिस और आम नागरिकों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 13 लोगों की मौत हुई। जिसमें 9 अपराधी और 4 पुलिस अफसर मारे गए। गवर्नर एनरिक अल्फारो ने इस घटना की पुष्टि की। गवर्नर एनरिक अल्फारो ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सेफ हाउस में दो लोगों को बंधक बनाकर रखा गया। हथियार भी छिपाए गए। पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिए।

ये भी पढ़ें- मैक्सिको पुलिस और बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी, 10 अपराधियों की मौत; कई तरह के हथियार बरामद

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button