अंतर्राष्ट्रीय

मैक्सिको में गोलीबारी, पुलिस और आम नागरिकों के बीच मुठभेड़; 4 पुलिसकर्मियों समेत 13 लोगों की मौत

मैक्सिको के एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जलिस्को राज्य के एल साल्टो शहर में पुलिस और आम नागरिकों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 9 अपराधी और 4 पुलिस अफसर मारे गए हैं। गवर्नर एनरिक अल्फारो ने इस घटना की पुष्टि की है।

कुछ अपराधी गिरफ्तार

गवर्नर एनरिक अल्फारो ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सेफ हाउस में दो लोगों को बंधक बनाकर रखा गया है। हथियार भी छिपाए गए हैं। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि 2022 में अब तक ऐसी घटनाओं में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

गवर्नर अल्फारो ने ट्वीट कर कहा कि एल साल्टो पुलिस और राज्य पुलिस ने कल आठ अपराधियों को मार गिराया और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जलिस्को में सैनिकों को तैनात किया

जानकारी के मुताबिक, मार्च 2022 में राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (सेडेना) ने हत्याओं के बढ़ते मामलों के चलते राज्य में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी को मजबूत करने को लेकर कदम उठाए। हिंसा ग्रस्त जलिस्को में सैनिकों को तैनात किया गया।

2007 से मैक्सिको में खराब हालात

साल 2007 के बाद से मैक्सिको में हिंसा और गैंगवार जैसे अपराधों में बढ़ोतरी हुई। ड्रग माफियाओं से लड़ने के लिए पूर्व राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरन ने सेना को पर उतार दिया था। जिसके बाद से मैक्सिको में हिंसा तेज हो गई थी, जो आज भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

ये भी पढ़ें- मैक्सिको पुलिस और बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी, 10 अपराधियों की मौत; कई तरह के हथियार बरामद

संबंधित खबरें...

Back to top button