Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मदीना-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में हड़कंप…!पैसेंजर ने कहा- मेरे पास बम है, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

मदीना से हैदराबाद जा रही Indigo Flight में एक यात्री ने बम होने की धमकी दी। पायलट ने सुरक्षा कारणों से विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। सभी 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और संदिग्ध यात्री को हिरासत में लिया गया।
पैसेंजर ने कहा- मेरे पास बम है, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अहमदाबाद। मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 058 को गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में एक यात्री द्वारा बम होने की धमकी दी गई। सुरक्षा कारणों से पायलट ने तुरंत Indigo Flight को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और विमान की तलाशी ली गई।

    बम धम की से विमान डायवर्ट

    जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में कुल 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। उड़ान के दौरान एक यात्री ने दावा किया कि, उसके पास बम है। यह सुनते ही क्रू मेंबर्स ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

    इमरजेंसी लैंडिंग और सुरक्षा जांच

    एयरपोर्ट पर उतरते ही CISF और अन्य सुरक्षा बल विमान के पास पहुंच गए। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान की पूरी तरह तलाशी ली गई, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। संदिग्ध यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    Twitter Post

    दो दिन में दूसरी बम धमकी

    यह घटना दो दिन पहले की कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट की Human Bomb Threat वाली घटना की याद दिला देती है। उस समय भी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। यह साफ करता है कि, विमान और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

    सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता

    सभी घटनाओं में एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता दिखी। बम या धमकी जैसी गंभीर परिस्थितियों में सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए जाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जाता है।

    लगातार मिल रहे बम धमकी भरे ईमेल

    स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और प्लेन को बम से उड़ाने की झूठी धमकी वाले ईमेल लगातार मिल रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बुधवार को बम की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। रामजस कॉलेज और दक्षिण दिल्ली के देशबंधु कॉलेज में धमकी मिलने के बाद परिसर खाली कराया गया और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    पुलिस, बम निरोधक दस्ते (BDS), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पूरे परिसर की घेराबंदी की गई और घंटों तक जांच की गई। जांच के दौरान यह पता चला कि किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु मौजूद नहीं थी। अधिकारीयों ने कहा कि, यह धमकी झूठी और अफवाह पर आधारित थी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से तुरंत कार्रवाई करना आवश्यक था।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts