PlayBreaking News

Entertainment News:'मातृभूमि' में बड़ा बदलाव: चीन का जिक्र हटाया, 40% फिल्म दोबारा शूट

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर बना सस्पेंस अब और गहराता जा रहा है। पहले 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से अनाउंस हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा किया था, क्योंकि यह 2020 में भारत-चीन के बीच हुए वास्तविक सैन्य संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही थी।
Follow on Google News
'मातृभूमि' में बड़ा बदलाव: चीन का जिक्र हटाया, 40% फिल्म दोबारा शूट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि मेकर्स और मंत्रालय के बीच चल रही बातचीत कब सुलझती है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म जल्द ही रिलीज डेट के साथ सामने आ सकती है, लेकिन अगर आपत्तियां बनी रहीं, तो इसमें और देरी संभव है।

    रियल से फिक्शन की ओर झुकी कहानी

    मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म का शुरुआती वर्जन वास्तविक घटनाओं के काफी करीब था और इसमें गलवान वैली क्लैश का स्पष्ट संदर्भ मौजूद था। हालांकि, रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों के बाद मेकर्स को कहानी को नया रूप देना पड़ा। अब फिल्म को अधिक 'फिक्शनल' बनाने के लिए स्क्रिप्ट में बदलाव किए गए हैं, ताकि संवेदनशील पहलुओं को कम किया जा सके।

    ये भी पढ़ें: Tatiri : विवाद के बाद बादशाह लाएंगे ‘टटीरी’ का नया वर्जन, माफी के साथ किया ऐलान

    नए वर्जन में रोमांटिक एंगल, किरदारों की पर्सनल बैकस्टोरी 

    इस बदलाव का असर इतना बड़ा रहा कि फिल्म का लगभग 40% हिस्सा दोबारा शूट किया गया। नए वर्जन में रोमांटिक एंगल, किरदारों की पर्सनल बैकस्टोरी और इमोशनल लेयर्स जोड़ी गई हैं, जिससे कहानी को ज्यादा 'सॉफ्ट' और कम विवादास्पद बनाया जा सके।

    चीन का जिक्र पूरी तरह हटाया गया

    सबसे बड़ा और अहम बदलाव यह है कि फिल्म में अब चीन का सीधा उल्लेख नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, यह निर्देश पहले ही मेकर्स को दे दिया गया था कि किसी भी रूप में चीन का नाम इस्तेमाल न किया जाए। इसी के चलते संशोधित वर्जन में पड़ोसी देश को बिना नाम लिए दिखाया गया है। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि फिल्म में विरोधी पक्ष को किस तरह प्रस्तुत किया गया है। यह जानकारी फिलहाल सिर्फ फिल्म की कोर टीम तक सीमित है, जिससे फिल्म को लेकर रहस्य और भी बढ़ गया है।

    ये भी पढ़ें: एकता कपूर-नेटफ्लिक्स डील : दो नई वेब सीरीज और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू

    एनओसी पर अटका मामला

    मेकर्स ने फिल्म का नया कट जमा कर एनओसी हासिल करने की उम्मीद जताई थी, लेकिन रक्षा मंत्रालय की कुछ चिंताएं अब भी बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि फिल्म के कुछ हिस्सों और उसके ट्रीटमेंट को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज फिलहाल अधर में लटकी हुई है। पहले इसे 15 मई के आसपास सिनेमाघरों में लाने की योजना थी, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह तय समय पर रिलीज हो पाएगी, इसमें संदेह है।

    सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स

    इस बीच सलमान अपने अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर भी व्यस्त हैं। वह जल्द ही निर्माता दिल राजू की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी और इसका निर्देशन वामशी पैदिपल्ली करेंगे। इसके अलावा उनके पास राज और डीके की एक बड़ी सुपरहीरो फिल्म भी पाइपलाइन में है, जिसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा बनी हुई है। ऐसे में 'मातृभूमि' के साथ-साथ सलमान के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी इंडस्ट्री की नजर टिकी हुई है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts