Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंडोनेशिया :7 मंजिला इमारत में भीषण आग, 20 की मौत, मृतकों में 15 महिलाएं शामिल

जिस इमारत में आग लगी, वह टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का दफ्तर है। यह कंपनी खनन (माइनिंग) और खेती (एग्रीकल्चर) से जुड़े कामों के लिए ड्रोन सर्वे सेवाएं देती है।
Follow on Google News
7 मंजिला इमारत में भीषण आग,  20 की मौत, मृतकों में 15 महिलाएं शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को एक सात मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। स्थानीय चैनल कोम्पास टीवी के मुताबिक, अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 5 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है। 

    बता दें जिस इमारत में आग लगी, वह टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का दफ्तर है। यह कंपनी खनन (माइनिंग) और खेती (एग्रीकल्चर) से जुड़े कामों के लिए ड्रोन सर्वे सेवाएं देती है।

    हादसे के वक्त कुछ कर्मचारी बिल्डिंग में थे मौजूद

    दरअसल आग की शुरुआत बिलेडिंग की पहली मंजिल से हुई। इस समय कुछ कर्मचारी अंदर दोपहर का खाना खा रहे थे। शुरुआती प्रयास में कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे इसे नियंत्रित नहीं कर पाए।जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

    Twitter Post

    बैटरियों में चिंगारी भड़कने से फैली आग

    पुलिस के अनुसार, पहली मंजिल पर रखी बैटरियों में आग लगने से यह हादसा हुआ। इनमें बैटरियों में लगी चिंगारी तेजी से भड़की और देखते ही देखते आग सातवीं मंजिल तक फैल गई। फिलहाल पूरी इमारत की तलाशी जारी है। फायर ब्रिगेड की टीमें मंजिल-दर-मंजिल जाकर जांच कर रही हैं और अंदर फंसे लोगों की तलाश में लगी हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts