मंदसौर-भावगढ़ रोड पर हादसा : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 यात्रियों की मौत; देखें Video

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदसौर-भावगढ़ रोड पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

















