PlayBreaking News

टीजर आउट:विभाजन की यादों और अधूरे प्रेम की कहानी कहेगी ‘मैं वापस आऊंगा’, जून में होगी रिलीज

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं पास आऊंगा’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक प्रेम कहानी है।
Follow on Google News
विभाजन की यादों और अधूरे प्रेम की कहानी कहेगी ‘मैं वापस आऊंगा’, जून में होगी रिलीज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिल्ममेकर इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं पास आऊंगा’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक प्रेम कहानी है। वीडियो में मुख्य कलाकारों का परिचय कराया गया है और कहानी की झलक दिखाई गई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    दिलजीत निभा रहे हैं यूट्यूबर का किरदार

    टीजर में दिलजीत दोसांझ एक यूट्यूबर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो इंटरनेट और सोशल मीडिया की मदद से एक अधूरी प्रेम कहानी को फिर से जोड़ने की कोशिश करते हैं। कहानी में उनका किरदार नसीरुद्दीन शाह के किरदार को उनके दशकों पुराने प्यार से मिलाने की कोशिश करता नजर आता है। हालांकि फिल्म की पूरी कहानी और किरदारों की असली परतें ट्रेलर रिलीज के बाद ही साफ हो पाएंगी।

    वेदांग और शरवरी की प्रेम कहानी से शुरू होती है कहानी

    टीजर से यह भी संकेत मिलता है कि वेदांग रैना फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के युवा अवतार का किरदार निभा सकते हैं। वहीं शरवरी वाघ उनकी प्रेमिका की भूमिका में नजर आती हैं। फिल्म की कहानी एक युवा प्रेम कहानी से शुरू होकर धीरे-धीरे देश के बंटवारे और उससे जुड़े भावनात्मक अनुभवों तक पहुंचती है, जिससे यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक और भावनात्मक यात्रा बन जाती है।

    टाइटल ट्रैक में दिलजीत की आवाज

    फिल्म के टीजर में इसके टाइटल ट्रैक ‘मैं वापस आऊंगा’ की झलक भी सुनाई देती है, जिसे खुद दिलजीत दोसांझ ने गाया है। गाने का भावनात्मक टोन और फिल्म की थीम एक-दूसरे से गहराई से जुड़ते हुए नजर आते हैं। संगीत की बात करें तो इस फिल्म में मशहूर तिकड़ी एआर रहमान, गीतकार इरशाद कामिल एक बार फिर इम्तियाज अली के साथ काम कर रही है। 

    ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद फिर साथ आए इम्तियाज-दिलजीत

    दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली इस फिल्म के जरिए दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘अमर सिंह चमकीला’ में साथ काम किया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली और एमी अवॉर्ड्स में भी नॉमिनेशन मिला था। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि यह नई फिल्म भी भावनात्मक गहराई और अलग तरह की कहानी के साथ दर्शकों को प्रभावित करेगी।

    ये भी पढ़ें: Bollywood: शाहरुख स्टारर ‘किंग’ के बाद करियर में पहली बार हॉरर फिल्म में दिखेंगे अभिषेक बच्चन

    शरवरी के करियर में अहम मोड़

    फिल्म में शरवरी वाघ की मौजूदगी को भी खास माना जा रहा है। इंडस्ट्री में तेजी से उभर रही इस अभिनेत्री के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

    Uploaded media

    ‘मैं वापस आऊंगा’ के बाद उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘अल्फा’ जुलाई में रिलीज होगी। इस तरह करीब 28 दिनों के भीतर उनकी दो बड़ी थिएट्रिकल रिलीज होने जा रही हैं, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती हैं।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts