Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maharashtra Political Crisis Update : एकनाथ शिंदे 40 बागी विधायकों के साथ अब असम में, महाराष्ट्र में कांग्रेस की अहम बैठक आज

Maharashtra Political Crisis Update : एकनाथ शिंदे 40 बागी विधायकों के साथ अब असम में, महाराष्ट्र में कांग्रेस की अहम बैठक आज
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर सियासी संकट और गहरा गया है। महाराष्ट्र से गुजरात के सूरत में डेरा डालने वाले एकनाथ शिंदे पार्टी के 33 विधायक और 7 निर्दलीय विधायकों समेत असम पहुंचे हैं। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने असम पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे पास 40 विधायक है। वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

शिंदे बोले- पहले भाजपा पर रुख साफ करें

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से बातचीत के लिए मिलिंद नार्वेकर और ठाणे के विधायक रवींद्र फाटक को भेजा था। नार्वेकर-शिंदे की मुलाकात एक घंटे तक चली। नार्वेकर ने फोन पर उद्धव से भी कराई। उद्धव ने मुंबई आकर वार्ता का प्रस्ताव रखा पर शिंदे भाजपा से गठबंधन पर अड़े रहे और साफ कहा कि पहले उद्धव रुख स्पष्ट करें, अगर गठबंधन पर राजी हैं तो पार्टी नहीं टूटेगी।

सूरत में ठहरने का वीडियो आया सामने

कल रात सूरत के एक होटल का ये वीडियो सामने आया है, जहां शिवसेना के विधायक पार्टी नेता एकनाथ शिंदे के साथ असम के गुवाहाटी जाने से पहले तक रुके हुए थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1539453635515453440?t=uFiCFshJiUs4aIYNJ1ra7g&s=08

महाराष्ट्र में कांग्रेस करेगी अहम बैठक

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बता दें कि बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे। कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि वे शरद पवार से भी मिल सकते हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1539457727793139713?t=X_ONXS1s59tUrMJN_P9OCw&s=08

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उनको HN रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1539467131800240128?t=sxKzzqdgEkael7msEwr8_g&s=08 ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis Update : क्या उद्धव बचा पाएंगे अपनी सरकार? शिंदे कर सकते हैं बीजेपी गठबंधन की मांग, कहा हिंदुत्व से समझौता नहीं
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts