PlayBreaking News

MP Cabinet :अब मप्र में सीधे जनता चुनेगी नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव नगर निगम के महापौर की तरह सीधे कराने का निर्णय लिया है। आने वाले विधानसभा सत्र में सरकार यह बिल प्रस्तुत करेगी।
Follow on Google News
अब मप्र में सीधे जनता चुनेगी नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष

भोपाल। मप्र में नगर निगम के मेयर की तरह अब नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव जनता सीधे कर सकेगी। पिछले नगर पालिका और परिषद अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से हुआ था। यानि परिषद के पार्षदों की पसंद का अध्यक्ष चुना जाता था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तर तीनों लोकल बॉडी नगर निगम में मेयर व नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों का चुनाव उस क्षेत्र के मतदाता सीधे चुन सकेंगे। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। 

शहीद आशीष शर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपए

कैबिनेट ने नक्सलवादी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मप्र के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपए और उनके छोटे भाई को इंस्पेक्टर पद पर ही नियुक्ति देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि 19 नवंबर को मप्र छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़ में नरसिंहपुर जिले के बोहानी के रहने वाले इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद हो गए थे। अपनी सेवा के दौरान इंस्पेक्टर शर्मा का रिकॉर्ड आउटस्टैंडिंग रहा है। उन्हें हाल ही में प्रमोट किया गया था। वे दो बार राष्ट्रपति पदक भी प्राप्त कर चुके थे।

अगली कैबिनेट बैठक 8 और 9 को खजुराहो में 

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की अगली बैठक 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में होगी। इससे पहले 24 जनवरी 2025 में कैबिनेट बैठक महेश्वर में आयोजित की गई थी। इसके अलावा 20 मई 2025 में इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। वहीं जून 2025 में पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक हुई थी। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक से पहले नए श्रम कानून लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts