Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर मचा बवाल

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का बचाव करते हुए विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा’। सांसद ने भारत की पेट्रोलियम जरूरतों, विदेशों पर निर्भरता और एथेनॉल से वाहनों के चलने का जिक्र करते हुए ब्राजील का उदाहरण भी दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
‘शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर मचा बवाल
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का बचाव करते हुए विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी की।

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर चल रही बहस के बीच सांसद ने सरकार की एथेनॉल नीति का बचाव किया। इस दौरान उन्होंने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उनके बयान को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।

एथेनॉल के विरोध पर क्या बोले सांसद?

दरअसल, रीवा एयरपोर्ट पर भोपाल-रीवा और कोलकाता-रीवा फ्लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जनार्दन मिश्रा भाषण दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने की नीति का जिक्र किया। सांसद ने कहा कि कुछ लोग पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध कर रहे हैं और सिर्फ शुद्ध पेट्रोल की मांग कर रहे हैं। इसी बात पर उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहा, ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा’। उन्होंने आगे कहा कि देश में इतना शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध ही नहीं है कि हर जरूरत पूरी की जा सके। ऐसे में एथेनॉल का इस्तेमाल करना जरूरी है। उनके इस बयान का वीडियो अब चर्चा में है और इसी टिप्पणी को लेकर विपक्ष समेत सोशल मीडिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Twitter Post

ये भी पढ़ें: ‘वीडियो वायरल कर दूंगा’... डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप, 2016 मामले में अब कार्रवाई

पेट्रोल-डीजल के लिए विदेशों पर निर्भरता

जनार्दन मिश्रा ने अपने भाषण में भारत की तेल जरूरतों और विदेशों पर निर्भरता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश अपनी जरूरत का सिर्फ एक हिस्सा ही खुद पूरा करता है, जबकि बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम कच्चा तेल विदेशों से आता है। उनका कहना था कि जब देश को पेट्रोल और डीजल के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है, तो ऐसे में एथेनॉल जैसे विकल्पों का इस्तेमाल बढ़ाना जरूरी है। इससे पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

‘हिंदुस्तान में एथेनॉल से चल सकती हैं गाड़ियां’

सांसद ने दावा किया कि भारत में वाहन एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इस दिशा में काम कर रही हैं और एथेनॉल से गाड़ी चलाने की क्षमता देश में मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगर एथेनॉल का उत्पादन नहीं होगा और उसका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, तो पेट्रोल और डीजल की जरूरत कैसे पूरी होगी? उनका तर्क था कि देश को ईंधन के वैकल्पिक स्रोतों पर भी ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: संसद में आज बड़ा फैसला संभव! 4 अहम बिल होंगे पेश, एक राज्य के नाम में बदलाव का प्रस्ताव भी शामिल

ब्राजील का दिया उदाहरण

एथेनॉल के समर्थन में भाजपा सांसद ने ब्राजील का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि वहां बड़ी संख्या में गाड़ियां एथेनॉल से चलती हैं और इससे वाहनों को कोई बड़ी परेशानी नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में ऊर्जा और तेल की स्थिति लगातार बदल रही है। तेल की आपूर्ति के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और इससे लागत भी बढ़ती है। ऐसे में भारत के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विकल्पों को बढ़ावा देना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: सरकार से बात नहीं बनी तो विधानसभा की ओर निकलेंगे छात्र! कई लेयर की बैरिकेडिंग, रांची में बढ़ी सुरक्षा, धारा 163 लागू

बयान के बाद राजनीतिक विवाद

जनार्दन मिश्रा के बयान का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा उनका ‘तुम्हारे बाप के घर से आएगा’ वाला बयान है। इसे लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी दल भाजपा सांसद के बयान को लेकर सवाल उठा सकते हैं, जबकि एथेनॉल मिश्रण को लेकर पहले से ही देश में बहस जारी है। फिलहाल, सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और एक बार फिर जनार्दन मिश्रा अपने बेबाक और विवादित अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts