Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नशे में धुत बेटे का खौफनाक रूप :मां की हत्या कर हुआ फरार, पत्नी से विवाद के बाद किया हमला

जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में शराब के नशे में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी पहले पत्नी से मारपीट कर रहा था, बीच-बचाव करने पहुंची मां पर टेबल फैन से हमला कर दिया।
मां की हत्या कर हुआ फरार, पत्नी से विवाद के बाद किया हमला

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिहोरा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। मां बीच-बचाव करने पहुंची तो गुस्से में बेटे ने उन पर हमला कर दिया।

देर रात पत्नी से हुआ विवाद

घटना सिहोरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 स्थित गढ़िया मोहल्ले की है। आरोपी करण कोल सोमवार रात करीब 2 बजे घर पहुंचा। उसने पत्नी कांति बाई कोल से खाना बनाने के लिए कहा। पत्नी ने देर रात होने की बात कहकर मना कर दिया। इसी बात पर करण गुस्से में आ गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

मां ने समझाने की कोशिश की

शोर सुनकर पास के कमरे में सो रही करण की मां गिरानी बाई कोल बाहर आईं। उन्होंने बेटे को डांटते हुए शांत रहने और सोने के लिए कहा। काफी देर तक वह बेटे को समझाती रहीं, लेकिन करण लगातार गाली-गलौज करता रहा।

टेबल फैन से किया जानलेवा हमला

जब मां ने उसे घर से बाहर जाने के लिए कहा तो करण और भड़क गया। आरोप है कि उसने पास में रखा टेबल फैन उठाकर मां के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद भी वह लगातार मारपीट करता रहा। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। हमले में गिरानी बाई के सिर, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गईं। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

Breaking News

बड़े बेटे ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका का बड़ा बेटा दशरथ मौके पर पहुंचा। परिवार के लोग घायल महिला को तुरंत सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts