Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में धर्म परिवर्तन के लिए 1 लाख का लालच...पुलिस ने पातालकोट एक्सप्रेस से 18 यात्रियों को पकड़ा, धर्मांतरण के लिए जा रहे थे जालंधर के चर्च

MP में धर्म परिवर्तन के लिए 1 लाख का लालच...पुलिस ने पातालकोट एक्सप्रेस से 18 यात्रियों को पकड़ा, धर्मांतरण के लिए जा रहे थे जालंधर के चर्च

मध्यप्रदेश पुलिस ने धर्मांतरण के लिए ले जा रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें 18 यात्रियों को पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा है। ये यात्री जालंधर जा रहे थे, जहां उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के बदले पैसों और अन्य फायदे का लालच दिया था। जानकारी के बाद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और इन यात्रियों को ग्वालियर, बीना और गंजबासौदा स्टेशनों से सुरक्षित बचा लिया।

धर्मांतरण के लिए दिया था ये लालच

जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में लोग पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन से जालंधर जा रहे थे, जहां उन्हें बताया गया था कि अगर वे ईसाई धर्म अपनाएंगे तो उन्हें एक-एक लाख रुपये मिलेंगे, बच्चों को क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ाया जाएगा और विदेशों में नौकरी का अवसर मिलेगा। इसी लालच में पड़कर ये लोग धर्म परिवर्तन करने के लिए तैयार हुए थे।

बजरंग दल की सूचना कार्रवाई

ग्वालियर जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बुधवार को भोपाल पुलिस को सूचित किया कि छिंदवाड़ा से गरीब और मजदूर वर्ग के लोग धर्म परिवर्तन के लिए जालंधर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और जीआरपी ने पातालकोट एक्सप्रेस को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू की।

गंजबासौदा, बीना और ग्वालियर में पुलिस की घेराबंदी

विदिशा के गंजबासौदा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर पुलिस ने 11 यात्रियों को हिरासत में लिया, जिनमें से सेजनाथ सूर्यवंशी और विजय कुमार शामिल थे। फिर बीना स्टेशन पर 4 और यात्रियों को पकड़ा गया। बाद में ग्वालियर स्टेशन पर भी पुलिस ने 30 मिनट तक सघन तलाशी ली और तीन यात्रियों को पकड़ लिया। इन यात्रियों ने स्वीकार किया कि वे पहले फिरोजपुर के चर्च भी गए थे और अब उन्हें जालंधर ले जाया जा रहा था।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए यात्रियों ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी सेजनाथ और विजय कुमार कुछ महीने पहले उनसे मिले थे और उन्हें धर्म परिवर्तन का लालच दिया था। आरोपियों ने उन्हें बताया कि ईसाई धर्म अपनाने पर उन्हें पैसे और बेहतर अवसर मिलेंगे। इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 ये भी पढ़ें-  मंदसौर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार एक्सप्रेस-वे से पलटी, तीन की मौत

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts