अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, AC कोच में हुआ सर्किट, कई यात्री घायल

रेलवे: सभी यात्री सुरक्षित, आग पर काबू पाया गया।
Follow on Google News
अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, AC कोच में हुआ सर्किट, कई यात्री घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लुधियाना। अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास शनिवार सुबह आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। ट्रेन बिहार के सहरसा के लिए रवाना हुई थी। इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे।आग लगते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। वहीं बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच कई यात्रियों को चोटें आई, लेकिन सभी सुरक्षित है।

    सात बजे लगी आग

    यात्रियों ने जानकारी दी कि ट्रेन ने सुबह सात बजे सरहिंद स्टेशन क्रॉस किया था। इसी दौरान एक पैसेंजर को ट्रेन की बोगी नंबर 19 से धुआं उठता दिखा। उसने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींची। हालांकि जब धुएं के साथ आग की लपटें भी उठने लगी तो अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे, फायर बिग्रेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं अफरातफरी के बीच यात्री बोगी से उतरने लगे। इसमें कई यात्री घायल हुए हैं, वहीं कुछ का सामान भी बोगी में छूट गया।

    यात्री बोले- तेज धुआं उठा

    गरीब रथ ट्रेन के कोच नंबर 18 में यात्रा कर रहे लुधियाना निवासी मुकेश गौतम ने बताया कि सरहिंद के पास जब ट्रेन पहुंची तो 19 नंबर की बोगी से लोग 18 नंबर की तरफ भागने लगे। लोगों ने कहा कि बोगी में धुआं भर गया है और ट्रेन चली जा रही है। इसी बीच किसी यात्री ने चेन पुल की और ट्रेन रुक गई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय पर आसपास के कोचों में भाग गए। जिससे किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।  

    रेलवे ने जारी की सूचना

    वहीं, घटना पर रेलवे ने जारी अपने बयान में कहा कि आज सुबह साढ़े 7 बजे पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया और आग भी जल्दी बुझा दी गई। ट्रेन शीघ्र ही रवाना होगी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts