Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लखनऊ में जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट, वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सतर्क पुलिस, 61 हॉटस्पॉट पर खास निगरानी

लखनऊ में जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट, वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सतर्क पुलिस, 61 हॉटस्पॉट पर खास निगरानी
लखनऊ में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर अलर्ट मोड पर है। पूरे शहर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

61 संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी

शहर में 61 हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है, जहां ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, ऐशबाग ईदगाह, मदेयगंज और बिल्लौचपुरा समेत कई मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इन क्षेत्रों में अर्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस को तैनात किया गया है।

नमाज के बाद विरोध की आशंका

पुलिस को इनपुट मिला है कि जुमे की नमाज के बाद कुछ इलाकों में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो सकता है। इसलिए सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी, एलआईयू और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

सोशल मीडिया पर भी नजर

सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

पुरानी घटनाओं पर भी नजर

एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों की भी निगरानी की जा रही है। खास तौर पर परिवर्तन चौक, सतखंडा चौकी, मदेयगंज और नदवा के पास सतर्कता बरती जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts