LPG Price Hike : महीने की पहली तारीख को महंगाई का झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर; दिल्ली से मुंबई तक अब जानें नया रेट

Follow on Google News
LPG Price Hike : महीने की पहली तारीख को महंगाई का झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर; दिल्ली से मुंबई तक अब जानें नया रेट
नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने दिसंबर की पहली तारीख को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा हो गया है। नई कीमते 1 दिसंबर 2024 से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब ये 1818.50 रुपए का मिलेगा। एक महीने पहले भी इसके दाम 62 रुपए बढ़ाकर 1802 रुपए कर दिए गए थे।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट

हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं। ऑयल कंपनियां अपने खर्च और महंगाई के हिसाब से एलपीजी गैस के दाम में इजाफा करती हैं। इस बार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 16.50 रुपए बढ़कर 1818.50 रुपए हो गई। पहले ये 1802 रुपए में मिल रहा था। पिछले महीने ही इस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर में यह सिलेंडर 1740 रुपए में मिल रहा था। यह लगातार पांचवां महीना है जब इस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है।
शहर नए दाम (रुपए में) नवंबर में रेट (रुपए में) अक्टूबर में रेट (रुपए में)
दिल्ली 1818.50 1802 1740
मुंबई 1771 1754.50 1692.50
कोलकाता 1927 1911.50 1850.50
चेन्नई 1980.50 1964.50 1903
भोपाल   1807.50 1,745.50

महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर में की थी कटौती

इससे पहले महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपए तक कम हो गए थे। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 803.00 903.00
मुंबई 802.50 902.50
कोलकाता 829.00 929.00
चेन्नई 815.50 918.50
भोपाल 808.50 909.50
जयपुर 806.50 906.50
पटना 901.00 1001.00
रायपुर 874.00 974.00

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

सरकार ने इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts