शाजापुर में लोकायुक्त की कार्रवाई, सहकारिता विभाग के अधिकारी को 1 लाख 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Follow on Google News
शाजापुर में लोकायुक्त की कार्रवाई, सहकारिता विभाग के अधिकारी को 1 लाख 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
शाजापुर। मध्य प्रदेश शाजापुर जिले में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने गुरुवार को सहकारिता विभाग के एक अधिकारी को 1 लाख 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी आरसी जरिया सहायक उपायुक्‍त के पद पर पदस्थ है, जिसे लोकायुक्त पुलिस ने शाजापुर किला परिसर स्थित कार्यालय में ही रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

प्रति क्विंटल के हिसाब से मांगी घूस

उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक हरीदास वैष्णव ग्राम धतुरिया पोस्ट बुलाई तहसील गुलाना का समिति प्रबंधक है। आवेदक ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि कृषि उपज के उपार्जन करने वाली समितियों के समिति प्रबंधकों से उपार्जन फसल पर प्रति क्विंटल एक रुपए के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायात लोकायुक्त से कर दी गई।

कार्यालय में रिश्वत लेते दबोचा

सहकारिता उपायुक्‍त आरसी जरिया द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को शाजापुर किला परिसर स्थित कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

5 समिति प्रबंधकों से मांगी घूस

  • दासताखेड़ी से 50,000
  • गोदना समिति से 16,000
  • केवड़ा खेड़ी समिति से 21,000
  • मंगलाज समिति से 9,000
  • नोलाय समिति से 19,000
  • कुल 1,15,000
https://twitter.com/psamachar1/status/1785945743641243667 मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts