BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, 111 सीटों पर उम्मीदवारों तय, मेनका गांधी, कंगना रनौत, अरुण गोविल, धर्मेंद्र प्रधान बने प्रत्याशी, वीके सिंह, अश्विनी चौबे और वरुण गांधी का टिकट कटा

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार देर शाम 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। पीलीभीत से वर्तमान सांसद और पार्टी को लंबे समय से बागी तेवर दिखा रहे वरुण गांधी का टिकट काटकर उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे।
वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को यूपी की सुल्तानपुर सीट से फिर टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इधर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड़ सीट पर भाजपा ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा में कदम रखे और नवीन को मिल गया टिकट
इस लिस्ट में खास बात यह है कि पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने रविवार साम को ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन की थी। जॉइन करने के दो घंटे के भीतर ही उन्हें कुरुक्षेत्र से पार्टी ने लोकसभा का प्रत्याशी बना दिया। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है, जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। वीके सिंह ने रविवार शाम को ही चुनाव न लड़ने के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी।