PlayBreaking News

भोपाल ने निकाली गई 'संविधान बचाओ' रैली, एकता और भाईचारे का दिया संदेश, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Follow on Google News
भोपाल ने निकाली गई 'संविधान बचाओ' रैली, एकता और भाईचारे का दिया संदेश, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने 'संविधान बचाओ रैली' का आयोजन किया। यह रैली 25 जनवरी को भोपाल के कोलार क्षेत्र से निकाली गई। रैली में हाजी मोहम्मद हारून साहब और जमीअत उलमा एमपी के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।  रैली का उद्देश्य संविधान और देश की लोकतांत्रिक संरचना की रक्षा करना था। इसकी शुरुआत गेहूं खेड़ा क्षेत्र से हुई और यह चूना भट्टी तक पहुंची। इस रैली में जमीअत उलमा के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हजारों संख्या में लोग हुए शामिल 

इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जो समाज के विभिन्न वर्गों से थे। रैली में भाग लेने वालों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए तिरंगे झंडे के साथ मार्च किया। रैली का मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा और लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने का संदेश देना था।

भारतीय समाज में एकता और भाईचारे का संदेश

जमीअत उलमा द्वारा आयोजित इस रैली ने भारतीय समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस तरह के आयोजनों से न केवल संविधान के महत्व को समझने का मौका मिलता है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ती है। इस रैली ने देशवासियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की अहमियत को फिर से याद दिलाया।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts