ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 181 करोड़ में सजा भोपाल, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी ने सजाया शहर, 15 दिन में 5000 बिजली खंभों पर पुताई

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के लिए भोपाल में सजा-धजा कर तैयार किया गया। हर सड़क हर चौराहे को दुल्हन की तरह सजा और सहंका दिया गया है। जो सड़क धुल में लड़ी और गड्ढों से भरी थी, वो भी आज साफ़ सुथरी हो चुकी है। इसके साथ शहर को खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम ने रंग-बिरंगी लाइटिंग, आकर्षक पेंटिंग और व्यू कटर का काम किया है, जिस पर 30 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए हैं। सिर्फ लाइटिंग पर ही करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। शहर के 13 बड़े और 10 छोटे चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाई गई है। इसके अलावा, 25 नए फाउंटेन लगाए गए हैं और मेहमानों के आने-जाने वाले रास्तों पर 3000 से ज्यादा सजावटी गमले रखे गए हैं।











