PlayBreaking News

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई जगहों पर की फायरिंग, फतेह पुर्तगाल ने पोस्ट शेयर कर जिम्मेदारी ली

Follow on Google News
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई जगहों पर की फायरिंग, फतेह पुर्तगाल ने पोस्ट शेयर कर जिम्मेदारी ली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर फायरिंग की है। इस बार एक नहीं, बल्कि कई जगहों को निशाना बनाया गया। गैंग से जुड़े फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली है।

    नवी तेसी पर आरोप

    फतेह पुर्तगाल ने पोस्ट में लिखा कि नवी तेसी नाम के शख्स ने बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 मिलियन वसूले हैं। इसी वजह से उसके ठिकानों पर फायरिंग करवाई गई। फतेह ने साफ किया कि मेहनत से रोज़ी कमाने वाले और आम लोगों से उनका कोई विवाद नहीं है।

    bishnoi-post

    कनाडा ने हाल ही में घोषित किया था आतंकवादी संगठन

    कनाडा सरकार ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह फायरिंग उसी के बाद की पहली बड़ी वारदात है। सरकार का कहना है कि यह गैंग डर और धमकी का माहौल बनाने में लगा है।

    गैंग की धमकी

    फतेह पुर्तगाल ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने गलत खबर फैलाई या बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया, तो उसकी जिम्मेदारी खुद उन्हीं की होगी। उसने कहा कि उनका तरीका गलत लग सकता है, लेकिन इरादा गलत नहीं है।

    भारत से जुड़ा बड़ा फैसला

    भारत के लिए भी यह अहम है, क्योंकि यह गैंग खालिस्तान समर्थक तत्वों से जुड़ा माना जाता है। लॉरेंस बिश्नोई, जो फिलहाल भारतीय जेल में बंद है, 2010 में पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र रहते हुए अपराध की दुनिया में आया था। उस समय उसने छात्रसंघ चुनाव के दौरान प्रतिद्वंद्वी पर गोली चलाई थी, जिसके लिए तीन महीने जेल भी काटी थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts