Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pahalgam Terror Attack :लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मोहम्मद यूसुफ कटारिया गिरफ्तार, पहलगाम आतंकी हमले में था मददगार

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मोहम्मद यूसुफ कटारिया गिरफ्तार, पहलगाम आतंकी हमले में था मददगार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों की मदद करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद यूसुफ कटारिया है, जो लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

    आतंकियों को दी थी मदद

    जांच में सामने आया है कि कटारिया ने आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था और उनके हमलों की योजना में मदद की थी। हालांकि, वह बैसरन हमले में सीधे तौर पर शामिल नहीं था।

    संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी

    कटारिया को कुछ दिन पहले ही ब्रिनाल-लामड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई श्रीनगर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर की। कटारिया कुलगाम के ऊपरी इलाकों में रहने वाले घुमंतु समुदाय से ताल्लुक रखता है। इनके झोपड़े पहाड़ी इलाकों में होते हैं, जिन्हें लश्कर के आतंकी अक्सर दक्षिण कश्मीर तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

    हथियार और राशन मुहैया कराता था

    पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कटारिया आतंकियों को हथियार, राशन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराता था। पुलिस ने इसे दक्षिण कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर बड़ी चोट करार दिया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts