भूमाफिया को फिल्मी स्‍टाइल में मारी गोली:- प्रसाशन के लिए बने हुए हैं नासूर,

Follow on Google News
 भूमाफिया को फिल्मी स्‍टाइल में मारी गोली:-  प्रसाशन के लिए बने हुए हैं  नासूर,
फ़ोटो -- घटना की जांच करती पुलिस व इनसेट में मनोज नागर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर – बुधवार शाम शहर के महालक्ष्मीनगर क्षेत्र में बदमाशों ने भूमाफिया मनोज नागर पर फायर कर दिए। बदमाशों ने सरेराह कार रोकी और फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाई। मनोज को दो गोली हाथ में एक गोली पेट में लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मनोज न्यायनगर जमीन घोटाले का आरोपी भी है। उसका दोपहर में ही जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बयान के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

      

    डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब सात बजे सन सिटी के समीप की है। मनोज साईंकृपा कॉलोनी स्थित ऑफिस से निकल कर महालक्ष्मीनगर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही नरीमन पाइंट(तुलसीनगर वाला कट) पहुंचा सामने से सफेद रंग की कार आई और मनोज की कार(एमपी 09सीआर 1234)से टकरा दी। मनोज गुस्से में उतरा और टक्कर मारने वाली कार चालक को गालियां दी। चालक ने डर कर कांच चढ़ा लिया। मनोज आरोपी  की कार पर मुक्के मारने लगा। तभी दूसरी साइड से एक युवक आया और मनोज की आंखों में मिर्ची झोंक दी। मनोज बचने की कोशिश करने लगा पर अचानक हेलमेट पहना युवक आ गया और उस पर फायर किया। मनोज के हाथ में गोली लगी और बच कर सन सिटी कॉलोनी की तरफ भागा। शूटर ने दूसरी बार फायर किया जो दूसरे हाथ में जाकर लगी।

    मनोज चिल्लाते हुए कॉलोनी के गेट पर गया और गार्ड रामेश्वर से कहा अंकल मुझे गोली मार दी। तभी हेलमेट पहने बदमाश ने मनोज के पेट में भी गोली मार दी। मनोज धड़ाम से जमीन गिर गया। बदमाश कार लेकर महालक्ष्मीनगर की तरफ भाग गए। मनोज को लोग बाम्बे अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।

     पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज

    मनोज उर्फ मनोहर पुत्र रामचरण नागर पहले धीरज नगर में रहता था। उसके विरुद्ध खजराना थाने में ब्लैकमेलिंग,धोखाधड़ी के पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज है। मनोज न्यायनगर जमीन घोटाले में मुख्य आरोपी  रहा है। मनोज के साथ रामकृष्ण चुन्नीलाल तिरोले,हेमंत अयोध्या प्रसाद यादव,राजेश किशोर राठौर,कमल भेरुलाल सोलंकी,राकेश पांडे,दीनू चौहान,भारत रघुवंशी न्याय नगर जमीन घोटाले में लिप्त रहे है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts