Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जमीनी विवाद -दलित परिवार की सात बेटियों पर दबंगों ने लाठियों से किया हमला

जमीनी विवाद -दलित परिवार की सात बेटियों पर दबंगों ने लाठियों से किया हमला

इंदौर। जमीन को लेकर हुए विवाद में दलित परिवार की सात बेटियों पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। शासकीय शिक्षिका बेटी के दोनों हाथ तोड़ दिए गए। तलवारों-लाठियों से लैस हमलावरों ने हमला कर धमकाया कि वे जमीन पर कब्जा छोड़ दें। पीडि़त परिवार से मिलने के बाद अभा दलित महासभा के अध्यक्ष मनोज परमार ने देपालपुर पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।

फैसला कोर्ट ने कलाबाई के पक्ष में दिया


घटना देपालपुर तहसील के ग्राम गिरोडा की है जहां रहने वाली कलाबाई पति स्व. बाबूलाल सिसौदिया से जमीन को लेकर हुए विवाद में उनकी 7 बेटियों संगीता, सीमा, श्यामा, ममता, जूली, अलका और मल्लिका पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। विवाद ये था कि गत 5 जून को विवादित 1 बीघा जमीन का फैसला कोर्ट ने कलाबाई के पक्ष में दिया। इस जमीन पर बोवनी करने कलाबाई 25 जून को बेटियों के साथ गई तो इस जमीन पर नजर जमाए बैठे गांव के दबंग चिंतामन सिंह, मोतीसिंह, हरिसिंह, यशोदा, जसपाल, प्रभु आदि ने उन पर तलवार, लाठी, चाकू आदि हथियारों से हमला कर दिया। बेटियों पर निर्ममता से प्रहार किए गए। जूली जो कि शासकीय शिक्षिका है, के दोनों हाथ तोड़ दिए गए जबकि पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही ममता के पैरों पर आरोपी तब तक लाठियां मारते रहे जब तक वह पूरी तरह टूट नहीं गया।

पैरों में चाकू मारे –

मल्लिका के पैरों में चाकू मारे और पसलियां तोड़ दी जबकि अलका जो मां-बहनों को बचाने आई थी, का कंधा तोड़ दिया गया। मां कलाबाई का हाथ तोड़ दिया गया और सिर में कुल्हाड़ी से वार किया जिससे वो बुरी तरह जख्मी हैं। संगीता के सिर पर तलवार मारी जिससे 18 टांके आए हैं। परमार ने बताया कि घायलों से मिलने स्कीम नंबर 78 स्थित आशादीप हॉस्पिटल में पहुंचे।

समाज के लोगों के साथ आईजी से मिले –


इसके बाद वे समाज के लोगों के साथ आईजी ग्रामीण अनुराग, एसपी हितिका वासल से मिलने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। ग्रामीण डीआईजी निमिष अग्रवाल से भी मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि देपालपुर पुलिस पक्षपात कर रही है और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। अपराध पंजीबद्ध नहीं किया और पीडि़ताओं को धमकाया जा रहा है कि वो अब अपनी जमीन पर न जाएं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों पर धारा 109 के तहत प्रकरण दर्ज कर रासुका लगाई जाए और उनके मकान जमींदोज किए जाएं। अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts