PlayBreaking News

कुलदीप यादव की शादी :धोनी- रिंकू पहुंचे मसूरी, चहल बोले- भाई की शादी है फुल डांस करूंगा

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही खबर है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शाम तक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
Follow on Google News
धोनी- रिंकू पहुंचे मसूरी, चहल बोले- भाई की शादी है फुल डांस करूंगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल रहे टीम इंडिया के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के फंक्शंस मसूरी में होंगे। यहां क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड सितारों का मसूरी पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युजवेंद्र चहल, बॉलीवुड सि‍ंगर कैलाश खैर भी मसूरी पहुंच गए हैं। 

    धोनी परिवार के साथ मसूरी पहुंचे

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं। धोनी के पहुंचने के बाद शादी समारोह में खुशी का माहौल बढ़ा दिया है। इससे पहले धोनी हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड सेमीफाइनल और खिताबी मैच में भी पत्नी साक्षी के साथ दिखे थे।

    रिंकू सिंह पत्नी प्रिया संग मसूरी पहुंचे

    कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए कई अन्य क्रिकेटर और कलाकार भी मसूरी पहुंचे हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी पत्नी प्रिया सरोज के साथ नजर आए। वहीं स्पिनर युजवेंद्र चहल बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: शुभमन गिल को मिलेगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड : पूर्व कोच द्रविड़ इस खास सम्मान से होंगे सम्मानित

    चहल बोले- भाई की शादी है, फुल डांस होगा

    मसूरी पहुंचने के बाद युजवेंद्र चहल ने मीडिया से बातचीत में मजाकिया अंदाज में कहा, “भाई की शादी है, फुल डांस होगा।” उनकी इस टिप्पणी के बाद शादी समारोह को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। जिससे साफ है कि चहल डां‍स की पूरी तैयारी करके आए साथ ही अन्य क्रिकेटर्स भी उनकी शादी में शामिल होंगे। बता दें कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त है दोनों की शादी 14 मार्च को होगी।

    शाम तक अन्य क्रिकेटर्स पहुंच सकते हैं मसूरी

    इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही खबर है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शाम तक समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस वेडिंग को लेकर मसूरी में सुरक्षा व्यवस्थाएं भी बढ़ा दी गई हैं। क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी से यह समारोह एक बार फिर चर्चाओं का केंद्र बनेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts