Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indian Cricket Team :कोहली 2025 में वनडे के टॉप स्कोरर, शुभमन टेस्ट में अव्वल, कुलदीप तीनों फॉर्मेट में छाएं

वहीं इस साल गिल के बाद सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा रन वेस्टइंडीज के शाई होप ने बनाए। उनके नाम 1701 रन हैं।
कोहली 2025 में वनडे के टॉप स्कोरर, शुभमन टेस्ट में अव्वल, कुलदीप तीनों फॉर्मेट में छाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने साउथ अफ्रीका को वन-डे सीरीज में 2-1 से करारी शिकस्त देकर श्रंख्ला अपने नाम की। वहीं आज टीम इंडिया मेहमान टीम के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला कटक में खेलेगी। यह सीरीज 5 मैचों की होगी। जिसका अंतिम मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा। 

    एक नजर 2025 में टीम इंडिया के परफॉर्मेंस पर

    विराट कोहली

    टेस्ट और टी-20 से रिटायरमेंट ले चुके विराट कोहली ने इस साल वन-डे में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वन-डे सीरीज में वे प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। अपने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत वन-डे के टॉप स्कोरर रहे हैं। 

    टेस्ट में गिल टॉप स्कोरर

    वन-डे के अलावा टेस्ट में टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक रन बनाएं हैं। जहां भारतीय टीम ने इस साल कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें गिल 9 टेस्ट में शामिल रहे। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वे इंजर्ड हुए थे और अपनी पूरी बैटिंग नहीं कर पाए। 8 टेस्ट की 16 पारियों में उन्होंने 70.21 की औसत से 843 रन बनाएं, इनमें 5 शतक और 1 हाफ सैंचुरी शामिल है।

    कुलदीप के 24 मैच में 58 विकेट 

    साल 2025 में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेफ्ट-आर्म स्पिनर कुलदीप यादव ने निकाले है। कुलदीप ने केवल 24 मुकाबलों में 58 विकेट हासिल किए, जो उन्हें टीम इंडिया का टॉप विकेट-टेकर बनाता है। वे अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी-20 मैच खेलते नजर आएंगे। इस दौरान उन्हें अपने विकेटों की संख्या 70 के पार ले जाने का मौका भी मिलेगा। कुलदीप के बाद मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजों की टॉप विकेट-टेकर सूची में शामिल रहे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts