Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टी20 में 100 फिफ्टी पूरे करने वाले पहले इंडियन बने कोहली, फिल सॉल्ट ने खेली 65 रनों की आतिशी पारी

आईपीएल 2025 : आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से रौंदा
टी20 में 100 फिफ्टी पूरे करने वाले पहले इंडियन बने कोहली, फिल सॉल्ट ने खेली 65 रनों की आतिशी पारी

जयपुर। भारतीय टीम और (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू) आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा। दमदार फॉर्म में चल रहे पूर्व कप्तान ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 में 100 अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। इस मामले में किंग कोहली अब सिर्फ ऑस्ट्रलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर से पीछे हैं। आरसीबी ने विराट कोहली और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में 75 रन की पारी खेली। जवाब में आरसीबी ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरसीबी के लिए सॉल्ट ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए, जबकि कोहली 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। बेंगलुरु की इस सीजन में चौथी जीत: 18वें आईपीएल सीजन में आरसीबी ने 6 मैचों में चौथी जीत दर्ज की। टीम की चारों जीत घर से बाहर ही मिली। वहीं दोनों हार होमग्राउंड पर मिली।

सर्वाधिक फिफ्टी का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम

टी20 में सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में कुल 108 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना 100वां अर्धशतक जड़कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की बराबरी कर ली है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts