Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘दिलदारा’ रिलीज़ होते ही वायरल ;सलमान अली-मुस्कान की आवाज़ ने जीता दिल

वीडियो के निर्माता सुरिंदर यादव हैं और कोरियोग्राफी राज सहगल ने संभाली है, जिन्होंने रोमांटिक मूव्स से गाने में जान डाल दी है। डीओपी कुंदन धीमान की सिनेमैटोग्राफी हर फ्रेम को विजुअली अपीलिंग बनाती है।
सलमान अली-मुस्कान की आवाज़ ने जीता दिल

स्पोर्ट्स डेस्क। वेलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज़ हुआ रोमांटिक हिंदी गीत “दिलदारा” आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है। सुर म्यूजिक रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल चैनल से लॉन्च हुए इस गाने को युवाओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्यार, एहसास और जज़्बातों से सजे इस ट्रैक ने वेलेंटाइन वीक में खास जगह बना ली है।

सलमान अली और मुस्कान की सुरीली जुगलबंदी

इंडियन आइडल फेम सलमान अली और सिंगर मुस्कान ने अपनी मधुर आवाज़ से “दिलदारा” को खास बना दिया है। वहीं समीर खान रॉयल ने भी सिंगिंग में अहम योगदान दिया है। सलमान अली ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और इसमें सच्चे प्रेम की भावनाओं को पूरी ईमानदारी से पिरोया गया है। उन्हें उम्मीद है कि श्रोता इस गीत को अपने खास पलों का हिस्सा बनाएंगे।

बोल और संगीत ने बढ़ाया असर

गीत के बोल अंकिता खत्री ‘नादान’ ने लिखे हैं, जो प्रेम की मासूमियत और गहराई को खूबसूरती से बयान करते हैं। संगीत भी समीर खान रॉयल ने दिया है, जो गाने को एक सॉफ्ट और दिल को छू लेने वाला टच देता है। “दिलदारा” का म्यूजिक और लिरिक्स मिलकर इसे एक परफेक्ट वेलेंटाइन एंथम बना रहे हैं।

वीडियो में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

वीडियो में अभिनेता देव शर्मा और दिया भट्ट की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री गाने की कहानी को जीवंत बनाती है। निर्देशक इसरार अहमद ने रोमांटिक दृश्यों को सलीके से फिल्माया है, जबकि खूबसूरत लोकेशन्स ने वीडियो को और आकर्षक बना दिया है।

मजबूत तकनीकी टीम का साथ

वीडियो के निर्माता सुरिंदर यादव हैं और कोरियोग्राफी राज सहगल ने संभाली है, जिन्होंने रोमांटिक मूव्स से गाने में जान डाल दी है। डीओपी कुंदन धीमान की सिनेमैटोग्राफी हर फ्रेम को विजुअली अपीलिंग बनाती है। कुल मिलाकर, “दिलदारा” वेलेंटाइन डे पर प्यार का इज़हार करने के लिए एक परफेक्ट सॉन्ग बनकर उभरा है, जो तेजी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts