Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shahrukh Khan Marksheet:किंग खान की पढ़ाई के नंबर्स सामने, क्या पढ़ाई कमजोर होने की वजह से हुई, एक्टिंग की शुरुआत

शाहरुख खान ने 1985 से 1988 के बीच दिल्ली के हंसराज कॉलेज में BA (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की थी। इन दिनों उनकी कॉलेज मार्कशीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या शाहरुख पढ़ाई में कमजोर थे, या फिर पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में आने की यही वजह थी।
किंग खान की पढ़ाई के नंबर्स सामने, क्या पढ़ाई कमजोर होने की वजह से हुई, एक्टिंग की शुरुआत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान हमेशा अपने स्टाइल और अंदाज की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उनकी एक्टिंग को लोग इतना पसंद करते हैं कि उन्हें इंडस्ट्री का ‘बादशाह’ कहा जाता है। इन दिनों शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी पुरानी कॉलेज मार्कशीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि शाहरुख पढ़ाई में कैसे थे।

    शाहरुख खान अक्सर खबरों में रहते हैं और उनकी फिल्मों का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। अब जब उनकी फिल्म किंग की चर्चा चल रही है, ऐसे समय में उनकी कॉलेज मार्कशीट सामने आने से सभी का ध्यान वहीं टिक गया है। वायरल मार्कशीट से पता चलता है कि शाहरुख सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे। उनके अलग-अलग विषयों में आए नंबर देखकर फैन्स भी चौंक गए हैं।

    शाहरुख खान की मार्कशीट हुई वायरल

    शाहरुख खान ने 1985 से 1988 तक दिल्ली के हंसराज कॉलेज में BA ऑनर्स इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की थी। हाल ही में उनकी पुरानी कॉलेज मार्कशीट इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है। इस मार्कशीट में शाहरुख की फोटो, उनकी जन्मतिथि 2 नवंबर 1965, और उनके पिता मीर ताज मोहम्मद का नाम भी मौजूद है। इन जानकारियों से साफ पता चलता है कि वायरल हो रही मार्कशीट असली है और वही शाहरुख खान की है।

    Twitter Post

    पढ़ाई में कैसे थे शाहरुख

    वायरल मार्कशीट से पता चलता है कि शाहरुख सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी काफी आगे थे। उनके कई विषयों में आए नंबर बताते हैं कि वह कॉलेज के बेहतरीन छात्रों में शामिल रहे होंगे। उन्हें इलेक्टिव पेपर में 92, गणित में 78 और फिजिक्स में भी 78 अंक मिले थे। हालांकि इंग्लिश में उनके 51 नंबर आए, लेकिन ज्यादातर सब्जेक्ट्स में उनका प्रदर्शन शानदार था। इस पर फैंस सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं।

    किस तरह बने बॉलीवुड के किंग खान

    शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म दीवाना से की, जिसमें ऋषि कपूर और दिव्या भारती भी थे। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और लोगों ने उनकी एक्टिंग को हाथों-हाथ लिया। फिल्मों में आने से पहले शाहरुख टीवी पर भी काम कर चुके थे। उन्होंने फौजी और सर्कस जैसे लोकप्रिय शो में अभिनय किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और आज वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक माने जाते हैं।

    कॉलेज से लेकर बॉलीवुड तक

    हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद शाहरुख ने एक्टिंग में कदम रखा। उनके जुनून और मेहनत ने उन्हें उस मुकाम पर पहुंचाया, जहां आज वह “बॉलीवुड के बादशाह” कहलाते हैं। वायरल मार्कशीट यह साबित करती है कि शाहरुख न सिर्फ स्क्रीन पर, बल्कि पढ़ाई में भी मजबूत रहे हैं, और उनका टैलेंट हर जगह झलकता है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

    Latest Posts