लूट के 3 आरोपियों का बाजार में जुलूस, हथकड़ी पहनाकर कोर्ट ले गई पुलिस; 2.79 लाख कैश और जेवर बरामद

खिलचीपुर में घर में घुसकर लूट की वारदात का पुलिस ने 11 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख 79 हजार 600 रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर, चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
लूट के 3 आरोपियों का बाजार में जुलूस, हथकड़ी पहनाकर कोर्ट ले गई पुलिस; 2.79 लाख कैश और जेवर बरामद
घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देेने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

खिलचीपुर। खिलचीपुर में घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 79 हजार 600 रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर, वारदात में इस्तेमाल चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हथकड़ी और नकाब पहनाकर बाजार में पैदल घुमाया और इसके बाद कोर्ट में पेश किया।

पीछे की खिड़की से घर में घुसे थे बदमाश

वारदात 31 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे वार्ड-8 निवासी ममता जादौन के घर हुई थी। पुलिस के अनुसार, तीन बदमाश घर की पीछे वाली खिड़की से अंदर दाखिल हुए। उन्होंने महिला को चाकू दिखाकर डराया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी से नकदी और सोने-चांदी के जेवर निकाले और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

खिलचीपुर थाने में 20 शिकायतों का मौके पर निराकरण, जमीन विवाद भी आपसी सहमति से सुलझा

11 दिन बाद पुलिस ने किया लूट का खुलासा

लगातार जांच और संदिग्धों की तलाश के बाद पुलिस ने घटना के करीब 11 दिन बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लखन मोगिया (25) को उसकी ससुराल ग्राम गादिया, थाना अकलेरा से पकड़ा। पूछताछ में लखन ने अपने साथियों अंसार खान (43) और जाकिर खान (40) के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। लखन की निशानदेही पर पुलिस ने अंसार खान को ग्राम हिनोतिया, थाना कामखेड़ा, जिला झालावाड़ स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया। वहीं जाकिर खान को आगर जिले के ग्राम सामगीमाना से पकड़ा गया।

नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवर बरामद

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट की रकम और जेवर बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 2,79,600 रुपए नकद, सोने की चेन, कान के टॉप्स, चांदी का कड़ा और अन्य जेवर मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।

खिलचीपुर अस्पताल की 3 दुकानें सील, 1.95 लाख रुपए किराया था बकाया; कार्रवाई शुरू होते ही कुछ दुकानदारों ने जमा की राशि

पुलिस टीम की अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे के मार्गदर्शन और एसडीओपी डीवीएस नागर के नेतृत्व में की गई। मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी कमलसिंह गेहलोत सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Published by: Garima Vishwakarma

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts