Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Khargone News : तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मजदूरों की मौत

Follow on Google News
Khargone News : तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मजदूरों की मौत
खरगोन। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खरगोन जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार बस ने बाइक के बीच टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

खरगोन से इंदौर जा रही थी बस

SI नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे मेनगांव थाना क्षेत्र के निमगुल गांव के पास हुई। यहां तेज रफ्तार में आ रही बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे निमगुल गांव में काम करने जा रहे रवि वर्मा (22) और सौरभ डाबर (23) की मौत हो गई। बस खरगोन से इंदौर जा रही थी।

बस चालक फरार

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बस को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts