VIDEO : खंडवा महापौर अमृता यादव ने संस्कृत में ली शपथ, बोली- हमारी 'देववाणी' को विलुप्त होने से बचाना है; 7 पार्षदों ने भी 3 भाषा में ली शपथ

VIDEO : खंडवा महापौर अमृता यादव ने संस्कृत में ली शपथ, बोली- हमारी 'देववाणी' को विलुप्त होने से बचाना है; 7 पार्षदों ने भी 3 भाषा में ली शपथ
खंडवा नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को उत्कृष्ट स्कूल मैदान में हुआ। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने पहले महापौर फिर 50 पार्षदों को पद की शपथ दिलाई दिलाई। खास बात यह रही कि, महापौर अमृता यादव ने संस्कृत भाषा में पद की शपथ ली। इस दौरान 2 पार्षदों ने उर्दू, 2 ने सिंधी और 3 पार्षदों ने संस्कृत में शपथ ली। मौजूद लोग अपने हाथों में राष्ट्रध्वज थामें हुए भारत माता के जयकारें लगा रहे थे। कार्यक्रम देशभक्ति गीतों की गूंज रही। https://twitter.com/psamachar1/status/1556262882866003968

महापौर ने धर्मगुरुओं का लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पर्यटन विकास निगम उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, विधायक देवेंद्र वर्मा, राम दांगोरे, नारायण पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद महापौर ने धर्मगुरुओं का आशीर्वाद लिया।

यादव बोलीं- संस्कृत हमारी देववाणी है

अपने पहले भाषण में महापौर अमृता यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। प्रचंड बहुमत से बीजेपी की परिषद बनवाई है। हम सभी मिलकर अब शहर का विकास करेंगे। मेयर ने कहा कि खंडवा के विकास में कोई कमी नहीं आने देंने। सभी मिलकर काम करेंगे। संस्कृत में शपथ लेने पर कहा कि संस्कृत हमारी देववाणी है, इसे विलुप्त होने से बचाना है। कार्यक्रम को मंत्री उषा ठाकुर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और अन्य नेताओं ने संबोधित किया। [caption id="attachment_39013" align="aligncenter" width="800"] महापौर अमृता यादव ने तिरंगा फहराया।[/caption]

शपथ समारोह में तिरंगा लहराया

खंडवा में नगर निगम के शपथ समारोह से पहले आयोजन स्थल पर तिरंगे झंडे लहराकर आजादी के गीत पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। इस दौरान महापौर अमृता अमर यादव ने भी तिरंगा लहराया। शपथ के बाद कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत में महापौर अमृता यादव और उनके परिवार ने संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का स्वागत किया। ये भी पढ़ें: जगत बहादुर सिंह बने जबलपुर के 24वें महापौर, कलेक्टर ने मेयर और पार्षदों को दिलाई शपथ; पूर्व CM कमलनाथ हुए शामिल मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts