संसद और लालकिला को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के संगठन ने सांसद वी शिवादासन को मैसेज किया

नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू विदेश में बैठकर भारतीय नेताओं को धमकाने का काम कर रहा है। पन्नू के आतंकी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' की ओर से केरल से CPI(M) के राज्यसभा सांसद वी शिवादासन को धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि पन्नू की ओर से किए गए धमकी भरे कॉल में कहा गया कि वे लाल किला और संसद को उड़ाने वाले हैं। सांसद ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही इस मामले को लेकर सांसद ने राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।
उन्होंने आगे लिखा कि रिकॉर्ड किए गए कॉल में सिख फॉर जस्टिस ने धमकी दी है कि वह भारतीय संसद से लेकर लाल किले तक हमले करेंगे। सिख फॉर जस्टिस, जनरल काउंसिल के गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से मिली धमकी में यह कहा गया कि भारतीय शासन में सिखों को अस्तित्व का खतरा है। संसद सदस्यों, अगर आप खालिस्तान जनमत संग्रह का अनुभव नहीं करना चाहते हैं, तो घर पर रहें।
राज्यसभा सांसद ने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा ?
राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ को लिखी चिट्ठी में सीपीआई-एम सांसद ने लिखा- मैं आपका ध्यान सिख फॉर जस्टिस से होने का दावा करने वाले एक शख्स से मिली धमकी भरी कॉल के मामले की ओर लाना चाहता हूं। मुझे 21 जुलाई 2024 को रात 11.30 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया है। कॉल करने वाले शख्स ने खुद के सिख फॉर जस्टिस की ओर से होने का दावा किया। मुझे ये कॉल तब आया, जब मैं सांसद एए रहीम के साथ आईजीआई एयरपोर्ट लाउंज में था।