PlayBreaking News

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड :सुरंग परियोजना स्थल पर कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव जारी

केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में बड़ा भूस्खलन हुआ है। यह हादसा सुरंग सड़क परियोजना के निर्माण स्थल पर हुआ, जहां कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Follow on Google News
सुरंग परियोजना स्थल पर कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव जारी
केरल के वायनाड में भारी भूस्खलन

वायनाड। केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ। इस हादसे में पांच लोग मलबे के नीचे दब गए। राहत की बात यह रही कि निर्माण कार्य पहले ही रोक दिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

भूस्खलन का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में देखा गया किस तरह पहाड़ी से तेज बहाव के साथ भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर सड़क पर आ गए। अचानक हुए भूस्खलन के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। बाद में फायर एंड रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार, मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि पांच अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कल्लाडी टनल परियोजना के पास हुआ हादसा

भूस्खलन वायनाड के कल्लाडी टनल परियोजना क्षेत्र में हुआ, जिससे सड़क पर आवाजाही बंद हो गई। प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, लगातार बारिश को देखते हुए निर्माण कार्य पहले ही बंद कर दिया गया था। अगर उस समय काम चल रहा होता तो बड़ी संख्या में मजदूर इसकी चपेट में आ सकते थे।

Breaking News

24 घंटे में 265 मिमी बारिश

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अनुसार, इस इलाके में पिछले 24 घंटे के दौरान 265 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी कमजोर हो गई और भूस्खलन की घटना हुई।

KSDMA ने पहले ही जारी की थी चेतावनी

केएसडीएमए ने भारी बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। प्राधिकरण ने चेतावनी दी थी कि तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव, कम दृश्यता, निचले इलाकों में बाढ़, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

इसके साथ ही लोगों से अपील की गई थी कि भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका वाले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। नदियों और बांधों के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और जरूरत पड़ने पर राहत शिविरों में जाने की सलाह दी गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts