Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Yamaha India Big Plan: 250cc से 1000cc तक की बाइक्स होंगी लॉन्च, R3, R7, Tenere 700 की वापसी

Yamaha भारत में 250cc-1000cc सेगमेंट में वापसी करेगी। चेयरमैन हाजिमे ओटा ने लोकल प्रोडक्शन का दिया हिंट। R3, MT-03, R7, Tenere 700 और Lander 250 भारत में हो सकती हैं लॉन्च।
 Yamaha India Big Plan: 250cc से 1000cc तक की बाइक्स होंगी लॉन्च, R3, R7, Tenere 700 की वापसी
R3, MT-03, R7, Tenere 700 भारत में हो सकती है लॉन्च

मुंबई। अगर आप Yamaha की बड़ी बाइक्स का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए गुड न्यूज है। Yamaha Motor India एक बार फिर 250cc से 1000cc वाले प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में बड़ा दांव लगाने जा रही है।कंपनी के चेयरमैन Hajime Ota ने हाल ही में कंफर्म किया है कि Yamaha इंडिया इस रेंज के लिए अपनी स्ट्रेटजी पर दोबारा काम कर रही है। R2 की सक्सेस के बाद अब कंपनी का फोकस मिडिलवेट और लिटर-क्लास पर है।उनका साफ कहना है - बड़ी बाइक्स तभी बिकेंगी जब वो भारत में बनेंगी। यानी CBU इम्पोर्ट की जगह अब लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर होगा, जिससे कीमतें कम होंगी और भारत Yamaha का एक्सपोर्ट हब भी बन सकेगा।

कौन-सी 5 बाइक्स हैं इस प्लान का हिस्सा

Yamaha ने अभी किसी भी मॉडल को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन Bharat Mobility Expo 2025 में दिखाई गई बाइक्स से काफी कुछ साफ होता है।

सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन भारत में 19.90 लाख रुपये में लॉन्च, 3 नए रंग और नए टेक फीचर्स के साथ

 Yamaha R3 & MT-03 का सबसे ज्यादा चांस

ये दोनों पहले भारत में CBU के तौर पर आती थीं। 4.65 लाख (R3) और 4.60 लाख (MT-03) की महंगी कीमत के कारण 2026 में बंद करनी पड़ीं। दोनों में 321cc, 42 bhp वाला पैरेलल-ट्विन इंजन, USD फोर्क और डुअल-चैनल ABS मिलता है। लोकल बनी तो कीमत 3.5 लाख तक आ सकती है।

Yamaha R7: RS 660 की टेंशन बढ़ाएगी

689cc CP2 इंजन वाली ये फुल फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक Expo में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन थी। ये सीधे Kawasaki Ninja 650 और Aprilia RS 660 को टक्कर देगी।

Yamaha Tenere 700 & Lander 250 हैं एडवेंचर का बादशाह

Tenere 700 दुनिया की सबसे पॉपुलर एडवेंचर बाइक्स में से एक है। वहीं Lander 250 एक किफायती ऑफ-रोड बाइक है। भारत में एडवेंचर टूरिंग बूम को देखते हुए इनकी डिमांड जबरदस्त है।

जल्द मिलेगा सरप्राइज

R3 और MT-03 को संभावित मॉडल कहना ज्यादा सही होगा, पक्के तौर पर आने वाला मॉडल नहीं। लेकिन चेयरमैन का बयान इशारा कर रहा है कि Yamaha जल्द ही भारतीय बाइक लवर्स को बड़ा सरप्राइज देने वाली है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts