Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 :बड़े पर्दे पर लौटा कपिल शर्मा का फनी अंदाज, तीन धर्मों की बीवियों के साथ मारी एंट्री

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा अपनी अगली फिल्म के साथ वापस आ चुके हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें कपिल का मजेदार और फनी अंदाज देखने को मिल रहा है।
बड़े पर्दे पर लौटा कपिल शर्मा का फनी अंदाज, तीन धर्मों की बीवियों के साथ मारी एंट्री
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें फैंस को कपिल का वही मजेदार अंदाज और कॉमिक टाइमिंग देखने को मिल रही है। यह फिल्म उनके पहले हिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है और फैंस के लिए मस्ती और हंसी से भरपूर है।

    ट्रेलर की शुरुआत में कपिल कहते हैं, 'एक लड़की से प्यार करता हूं, उसके लिए हिंदू से मुसलमान बना और मुसलमान से क्रिश्चियन बना, लेकिन फिर भी वो मुझे नहीं मिली। बल्कि तीनों धर्मों से एक-एक बीवी मिल गई फादर।' इस डायलॉग से साफ है कि फिल्म में कपिल की जिंदगी में तीन तूफान आने वाला है।

    फिल्म में कपिल शर्मा की तीन बीवियां हैं एक हिंदू, एक मुस्लिम और एक क्रिश्चियन। उनके मुस्लिम वाइफ के रोल में हीरा वरीना, हिंदू वाइफ के रोल में त्रिधा चौधरी और क्रिश्चियन वाइफ के रोल में पारुल गुलाटी नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कपिल की कॉमेडी, उनकी फनी टाइमिंग और मजेदार डायलॉग्स खूब हंसाने वाले हैं।

    Uploaded media

    फिल्म में कपिल के दोस्त का रोल मनजोत सिंह निभा रहे हैं। पर्दे पर दोनों की दोस्ती और मजेदार बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। ट्रेलर में इनकी केमिस्ट्री और कॉमिक सीन काफी इटरटेनिंग लग रहे हैं।

    फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूसर्स में रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान शामिल हैं। यह फिल्म वीनेस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts