Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फिर चली गोलियां, गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फिर चली गोलियां, गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरे (कनाडा)। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर खबरों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कॉमेडी नहीं, बल्कि कनाडा के सरे (Surrey) शहर में स्थित उनके कैफे Kap’s Cafe पर हुई ताज़ा फायरिंग की घटना है। यह दूसरी बार है जब इस कैफे को निशाना बनाया गया है। इस बार गोलीबारी की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है।

    कार से आए हमलावर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    घटना का एक 9 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक कार में बैठकर कैफे की ओर गोलियां चला रहे हैं। वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है।

    Uploaded media
    गोल्डी ढिल्लों के नाम से वायरल पोस्ट।

    गोल्डी ढिल्लों का दावा- अब भी रिंग नहीं सुनी तो मुंबई में करेंगे कार्रवाई

    इस फायरिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी ढिल्लों नाम के गैंगस्टर ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था- "जय श्रीराम, सत श्री अकाल, राम राम सभी भाइयों को... आज जो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे, सरे में फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेता है। हमने इसको कॉल की थी, लेकिन रिंग नहीं सुनी गई, इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी। अब भी रिंग नहीं सुनेगा, तो अगली कार्रवाई मुंबई में करेंगे।"

    10 जुलाई को भी हुई थी फायरिंग 

    गौरतलब है कि 10 जुलाई को भी इसी कैफे पर फायरिंग हुई थी, जिसमें खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने जिम्मेदारी ली थी। हरजीत लड्डी, जो कि NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ बताया जाता है, उसने कपिल शर्मा के एक पुराने बयान को कारण बताकर यह हमला करवाया था।

    स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

    सरे पुलिस सेवा (SPS) के मुताबिक, उन्हें रात 1:50 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर कैफे की संपत्ति को नुकसान होने की पुष्टि हुई, हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कपिल शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts