PlayBreaking News

कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, कनाडा में तीसरी बार बना निशाना; सामने आया LIVE VIDEO

Follow on Google News
कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, कनाडा में तीसरी बार बना निशाना; सामने आया LIVE VIDEO
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं। कनाडा के सरे (Surrey) में उनके कैफे Kaps Cafe पर एक बार फिर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बार है जब उनके कैफे को निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर इसका लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कार में बैठकर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग करता दिख रहा है।

    गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्दू ने ली जिम्मेदारी

    फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्दू नेपाली नाम के दो लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

    पोस्ट में लिखा गया- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो (Kaps Cafe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें।

    Twitter Post

    धमकी भरा संदेश भी दिया गया

    पोस्ट में आगे लिखा गया- जो लोग अवैध काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी सावधान रहें। गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

    पहले भी हो चुकी हैं फायरिंग की घटनाएं

    कपिल शर्मा ने कुछ महीने पहले ही कनाडा में यह कैफे खोला था। लेकिन इसके खुलने के कुछ ही दिनों बाद उस पर पहली बार फायरिंग की गई थी। अब तीसरी बार इस तरह की वारदात होने से सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ गए हैं। कनाडाई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts