Kamalnath Returns : बर्थडे के बहाने फिर एक्टिव हुए कमलनाथ, 79 वर्षीय नेता को बधाई देने पहुंचे समर्थक

लंबे समय बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल में फिर दिखाई दिए। हालांकि वे अपने एक्स पोस्ट से विभिन्न विषयों को उठाते रहे हैं, लेकिन भेापाल आवास सूना ही रहता है। आज बंगले पर रंगत दिखाई दी।
Follow on Google News
 बर्थडे के बहाने फिर एक्टिव हुए कमलनाथ, 79 वर्षीय नेता को बधाई देने पहुंचे समर्थक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आवास मंगलवार को फिर हरा-भरा देखा गया। मंगलवार को वरिष्ठ नेता के जन्मदिन पर अनेक समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। इस मौके पर कमलनाथ ने समर्थकों द्वारा लाया गया केक काटा। केक पर लिखा था Happy Birthday Kamalnath ji BOSS..। एक केक पर कमलनाथ की तस्वीरें छपी हुई थीं। कमलनाथ के साथ उनके पुत्र छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ भी मौजूद थे। कमलनाथ समर्थक जन्मदिन पर जय-जय कमलनाथ के नारे लगाते रहे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं के अलावा छिंदवाड़ा से भी कई कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे थे। नाथ ने सभी की बधाई स्वीकारी और धन्यवाद दिया। 

    सज्जन, लखन, अरुण, विभा, पांसे पहुंचे बधाई देने

    Uploaded media

     पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बधाई देने उनके खास समर्थक पहुंचते रहे। इनमें खास तौर से पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, लखन घनघोरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सुखदेव पांसे, पूर्व मेयर और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल के कई नेताओं ने अपने नेता से मुलाकात की। एक समर्थक ने नाथ को हनुमानजी की गदा सौंपी। गौरतलब है कि कमलनाथ हनुमानभक्त हैं और वर्षों से अपने दिल्ली निवास पर हर साल सुंदरकांड पाठ कराते रहे हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा में भी हनुमानजी की बड़ी प्रतिमा लगवाई है। इसके अलावा उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर भी सौंपी गई। इस दौरान जय-जय कमलनाथ के नारे भी लगते रहे। 

    बेटे के साथ अंदर की तस्वीर

    Uploaded media

    कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ की भी एक तस्वीर सामने आई है। इसमें पिता पुत्र केक काटते हुए दिख रहे हैं। कमरा गुब्बारों से सजा हुआ है। कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने तो छिंदवाड़ा लोकसभ सीट से उन्होंने नकुलनाथ को प्रत्याशी बनवाया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ विजयी हुए थे और सांसद चुने गए थे। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ चुनाव हार गए। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें कांग्रेस हार गई थी। 

    युवा कांग्रेस चुनाव में रहे भारी 

    कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठकों में तो शामिल रहते हैं। हाल ही में उनके समर्थक उस दौरान एक्टिव देखे गए जब युवा कांग्रेस का चुनाव चल रहा था। युवा कांग्रेस चुनाव में उनके प्रबल समर्थक पूर्व मंत्री और जबलपुर से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र यश घनघोरिया अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता अलग-अलग नेताओं को सपोर्ट कर रहे थे। कमलनाथ गुट का समर्थन यश घनघोरिया को था। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts