Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर प्रवास पर सिंधिया : मांढरे की माता के किए दर्शन, एयरपोर्ट के लिए किया जमीन का निरीक्षण

ज्योतिरादित्य सिंधिया हवाई अड्डे के नव निर्माण के लिए जमीन देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को जल्द ही अनेकों सौगातें मिलेंगी।

ग्वालियर। केन्द्रीय उड्डयन मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर प्रवास पर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। ग्वालियर में सिंधिया ने आज सुबह मांढरे की माता मंदिर पर पहुंचकर अपनी कुलदेवी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सिंधिया के साथ जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[embed]https://twitter.com/JM_Scindia/status/1440967689527197702?s=20[/embed]

ग्वालियर दौरे के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया हवाई अड्डे के नव निर्माण के लिए जमीन देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को जल्द ही अनेकों सौगातें मिलेंगी। ज्योतिरादित्य ने कहा कि भूमि पूजन से ज्यादा निर्माण में रुचि है। मैं शिलान्यास नहीं लोकार्पण में विश्वास रखता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ग्वालियर में एयरपोर्ट का सपना उनके पूज्य स्वर्गीय पिताजी ने देखा था। जिसके बाद इसे पूरा करना मेरा धर्म है।

Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts