30वें दिन भी नहीं थमी 'जॉली एलएलबी 3' की रफ्तार, कमाई में फिर आया उछाल

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज़ के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
Follow on Google News
30वें दिन भी नहीं थमी 'जॉली एलएलबी 3' की रफ्तार, कमाई में फिर आया उछाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' भले ही 200 या 300 करोड़ क्लब में शामिल न हुई हो, लेकिन दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। रिलीज़ के एक महीने बाद भी यह सिनेमाघरों में बनी हुई है। आज फिल्म अपने पांचवें वीकेंड में है, और छुट्टियों का फायदा मिलने की उम्मीद है। आइए जानें अब तक की कमाई कितनी हुई है। 

    अक्षय-अरशद की जोड़ी बनी हिट

    अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 'जॉली एलएलबी 3' को रिलीज हुए एक महीना हो गया है, लेकिन फिल्म अब भी थिएटर्स में बनी हुई है। दर्शकों के प्यार और लगातार मिल रही पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के चलते यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकने में कामयाब रही है।

    30वें दिन भी कमाई में उछाल

    फिल्म अपने पांचवें वीकेंड में प्रवेश कर चुकी है। छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिलने की उम्मीद की जा रही थी और वैसा ही हुआ भी। 30वें दिन यानी शनिवार को दोपहर 4:05 बजे तक फिल्म ने 14 लाख रुपये की कमाई कर ली थी। 29वें दिन का आंकड़ा 26 लाख रुपये रहा था, जिससे साफ है कि वीकेंड की शुरुआत में ही फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखा गया।

    अब तक का कलेक्शन कितना हुआ?

    'जॉली एलएलबी 3' ने पहले हफ्ते में 74 करोड़, दूसरे हफ्ते में 29 करोड़, तीसरे में 7.3 करोड़ और चौथे में 3.9 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 114.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, सैक्निल्क के अनुसार यह डेटा अभी फाइनल नहीं है और दिन के अंत तक इसमें बदलाव हो सकता है।

    बजट और वर्ल्डवाइड आंकड़े

    फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह अपना बजट निकालने से थोड़ी दूर है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म इस आंकड़े को पार कर चुकी है। अब तक 'जॉली एलएलबी 3' ने दुनियाभर से 167.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, और यह आंकड़ा 29वें दिन के अपडेट के साथ और बढ़ सकता है।

    अब मुश्किल में दिख रही फिल्म

    फिल्म की कमाई को लेकर भले ही अभी थोड़ी स्थिरता बनी हुई है, लेकिन चुनौती जल्द ही सामने है। 21 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं – 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत'। खासकर मैडॉक फिल्म्स की 'थामा' हॉरर यूनिवर्स से जुड़ी होने के कारण काफी चर्चाओं में है। इसके चलते 'जॉली एलएलबी 3' के शोज कम हो सकते हैं, और हो सकता है फिल्म थिएटर्स से बाहर भी हो जाए।

    अब बचे हैं सिर्फ तीन दिन

    इस कॉमेडी ड्रामा के पास बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। 21 अक्टूबर के बाद नए रिलीज की वजह से स्क्रीन स्पेस कम हो जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 'जॉली एलएलबी 3' आखिरी दिनों में कितना और कलेक्शन जोड़ पाती है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts