जो बाइडन का विदाई भाषण, ट्रंप और एलन मस्क के रिश्ते पर कहा– ऐसे उद्योगपतियों से देश को खतरा

वाशिंगटन। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ओवल ऑफिस में बुधवार को विदाई भाषण दिया। बाइडन ने अमेरिकी दौलतमंदो को देश और लोकतंत्र के खतरा बताया। यह भाषण डोनाल्ड ट्रंप के इर्द-गिर्द ही रहा, हालांकि उन्होंने ट्रंप का नाम नहीं लिया। बता दें, 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
बाइडन ने कहा कि हमारे देश में मुट्ठीभर दौलतमंदों का वर्चस्व बढ़ रहा है, जो हमारे देश और लोकतंत्र के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने अपने कार्यकाल को लेकर कहा कि मैंने जो भी किया है, उसका असर दिखने में समय लगेगा, लेकिन फसल बो दी गई है, वो बढ़ेगी और आने वाले समय में खिलेगा।
देश में दौलतमंदों का वर्चस्व बढ़ रहा है- बाइडन
बाइडन ने यह भाषण X के मालिक एलन मस्क और भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति विवेक रामास्वामी के ऊपर दिए है। इन्होंने 2024 चुनाव में खुलकर ट्रंप का समर्थन किया था। चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने दोनों को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के पद पर नियुक्त किया। बाइडन के इस टिप्पणी से कयास लगाए गए कि वो यही कहना चाहते हैं कि राष्ट्रपति भले ही ट्रंप रहें, लेकिन ताकत मस्क के हाथों में रहेगी।