हेमंत सोरेन 5 महीने बाद रांची जेल से रिहा, जमीन घोटाला मामले में झारखंड HC से मिली जमानत

रांची। जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार (28 जून) को रांची की जेल से बाहर आ गए हैं। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें लेने के लिए जेल पहुंची थीं। बिरसा मुंडा जेल के बाहर हेमंत सोरेन के समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल होने के ठोस सबूत नहीं - HC
झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत देते हुए कहा कि सोरेन PMLA एक्ट के तहत जमानत की दोनों शर्तों को पूरा करते हैं।PMLA एक्ट के तहत जमानत की दोनों शर्तें
- पहली शर्त है कि, यह मानने का कोई कारण नहीं हो कि आरोपी ने कथित अपराध किया है
- दूसरी शर्त यह है कि रहने के दौरान उस तरह का कोई अपराध नहीं करेगा











